Fri 23 Oct 2026

ब्रेकिंग

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

परिवार परेशान

सास-बहू से मारपीट

प्रेमी पर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शादी की बात पर बिगड़ी बात : प्रेमी पर पीटने का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 23, 2026
Post views : 12

पांच साल से संबंध होने का दावा; धमकी देने की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव | पांच साल पुराने प्रेम संबंध में शादी की बात कहने पर विवाद होने का मामला सामने आया है। असोहा थाना क्षेत्र की रहने वाली 29 वर्षीय युवती ने लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के एक युवक पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर असोहा पुलिस ने 22 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली।

साथ ले जाने के बाद शादी से इनकार का आरोप

रामपुर गांव निवासी पूजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जैतीखेड़ा गांव निवासी रामचंद्र से उसका करीब पांच साल से प्रेम संबंध है। युवती का आरोप है कि रामचंद्र उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने शादी करने की बात कही, लेकिन युवक शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।

सात अक्टूबर की घटना का किया जिक्र

युवती के मुताबिक, जब उसने रामचंद्र से शादी करने के लिए कहा तो सात अक्टूबर 2026 को उसके साथ मारपीट की गई। युवती ने आरोप लगाया कि इस घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। उसने यह भी शिकायत की कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस वजह से वह डरी हुई है।

तहरीर के आधार पर दर्ज हुई रिपोर्ट

युवती ने 22 अक्टूबर को असोहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन