Fri 23 Oct 2026

ब्रेकिंग

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

परिवार परेशान

सास-बहू से मारपीट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दो बहनों का चार दिन से सुराग नहीं : परिवार परेशान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 23, 2026
Post views : 13

21 साल की खुशी छोटी बहन शिखा को लेकर निकली थी घर से, दोनों के फोन भी नहीं मिल रहे

उन्नाव। घर से कुछ देर के लिए निकली दो बहनें चार दिन बाद भी वापस नहीं लौटीं। परिवार ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पिता ने फतेहपुर चौरासी थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला बरुवाघाट गांव का है। यहां रहने वाले विमलेश की 21 वर्षीय बेटी खुशी 17 अक्टूबर को अपनी 14 वर्षीय छोटी बहन शिखा के साथ घर से निकली थी। पिता के मुताबिक, दोनों ने हफीजाबाद जाने की बात कही थी। परिवार को उम्मीद थी कि वे कुछ समय बाद लौट आएंगी, लेकिन शाम बीतने के बाद भी दोनों घर नहीं पहुंचीं।

शाम तक इंतजार, फिर शुरू हुई तलाश

दोनों बहनों के नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी जानकारी जुटानी शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया गया। इसके बावजूद खुशी और शिखा का कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के मुताबिक, दोनों घर में रखे दो मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई थीं। फोन नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल बंद मिले।

पिता ने जताई बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

विमलेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी दोनों बेटियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से दोनों का पता लगाने और जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने 22 अक्टूबर को मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दो साल पहले हुई थी खुशी की शादी

पिता के अनुसार, खुशी की शादी करीब दो साल पहले अर्जुनपुर मजरा गड़ाई निवासी लालू प्रसाद से हुई थी। वह करीब दो महीने पहले मायके आई थी और वहीं रह रही थी। 17 अक्टूबर को वह अपनी छोटी बहन के साथ निकली थी। दोनों के अब तक नहीं मिलने से परिवार उनकी तलाश को लेकर परेशान है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन