Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बेटे की बीमारी का कारण तंत्र-मंत्र बताया : पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Sep 21, 2026
Post views : 8

23 दिन बाद माखी थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट, तीन लोगों पर आरोप

उन्नाव। बेटे की तबीयत खराब हुई तो एक महिला को किसी ने पड़ोसी पर तंत्र-मंत्र करने की बात बता दी। महिला इसी बात का जवाब लेने उसके घर पहुंच गई। आरोप है कि वहां कहासुनी के बाद पड़ोसी और उसके परिवार के दो अन्य लोगों ने महिला को लात-घूंसों से पीट दिया। पेट में चोट लगने की शिकायत पर उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मामले में घटना के करीब 23 दिन बाद माखी थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। माखी थाना क्षेत्र के रामसिंह खेड़ा मजरा ईसुनिया निवासी आरती देवी के मुताबिक, उनके बेटे विवेक की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि गांव का रामू पुत्र सूरजू तंत्र-मंत्र करता है और उसी ने उनके बेटे को बीमार किया है। यह बात पता चलने के बाद आरती 28 अगस्त की शाम करीब आठ बजे रामू के घर पहुंचीं। आरती का आरोप है कि उन्होंने रामू से बेटे की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए पूछा कि अगर उसने तंत्र-मंत्र किया है तो बेटे को ठीक कर दे। इस पर रामू नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। महिला ने जब गाली देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रामू, उसकी पत्नी सुनीता और विशाल ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। तहरीर के मुताबिक, मारपीट के दौरान आरती जमीन पर गिर गईं। आरोप है कि इसके बाद रामू ने उनके पेट और शरीर के दूसरे हिस्सों में कई बार लात मारी। शोर सुनकर गांव के काली प्रसाद और अजय मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर महिला को बचाया। महिला के पति मनोज के भी मौके पर पहुंचकर बचाने का जिक्र तहरीर में किया गया है।

पहले इलाज, बाद में दी तहरीर

आरती के मुताबिक, घटना के बाद पेट में तेज दर्द होने पर पुलिस ने उन्हें सफीपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा था। इसके बाद बेटे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार इलाज कराने चला गया। कुछ राहत मिलने के बाद 20 सितंबर को महिला ने माखी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने रामू, उसकी पत्नी सुनीता और विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन