Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

विवाहिता की पिटाई के आरोप में पति समेत छह पर केस

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पीडी नगर हत्या कांड : घरेलू विवाद में हुई हत्या का आरोपी भाई को पुलिस ने दबोचा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Dec 28, 2025
Post views : 510

24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

उन्नाव। शहर के पीडी नगर मोहल्ले में घरेलू विवाद के दौरान हुई युवक की हत्या के मामले में कोतवाली सदर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी भाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला शनिवार दोपहर का है। इंद्रा नगर निवासी आशा ने कोतवाली सदर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके दो बेटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े बेटे शिवम सोनी ने छोटे भाई सत्यम सोनी (22) पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सत्यम को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को हुए पोस्टमार्टम में पीठ और जांघ में चाकू के दो गहरे वार पाए गए। रिपोर्ट में नसें कटने से ज्यादा खून बहने के कारण मौत की वजह बताया गया है।
मां की तहरीर के आधार पर कोतवाली सदर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार दबिश दी। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गदनखेड़ा बाईपास के पास छिपा हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी शिवम सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते गुस्से में आकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है।  इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र के साथ उप निरीक्षक अंजनी सिंह, हेड कांस्टेबल सौरभ मिश्रा, कांस्टेबल रजनीश और कांस्टेबल रजत शामिल रहे। वहीं, घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन