Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

प्रतिबंधित मांझे पर सख्ती : हरदोई पुल पर युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पतंग दुकानों पर चली जांच

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 30, 2026
Post views : 233

दुकानदारों को साफ चेतावनी, प्रतिबंधित मांझा बेचने पर दर्ज होगा मुकदमा

उन्नाव। हरदोई पुल पर प्रतिबंधित मांझे से युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पतंग बेचने वाली दुकानों पर अचानक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने दुकानों में रखे मांझे और पतंगों की बारीकी से जांच की, लेकिन कहीं भी प्रतिबंधित मांझा बरामद नहीं हुआ। साथ ही दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में प्रतिबंधित मांझा बेचते पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी विनी सिंह के निर्देश पर अपराध निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में शहर में अभियान चलाया गया। पुलिस ने एक-एक दुकान की जांच कर मांझे के बंडलों और स्टॉक को देखा। जांच के दौरान किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित या चीनी मांझा नहीं मिला। दरअसल, बुधवार शाम कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी सिराज (39) मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। हरदोई पुल के पास अचानक उनके गले में प्रतिबंधित मांझा उलझ गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि उनका गला कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े कर दिए। बुधवार की घटना के बाद एएसपी अखिलेश सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पतंग बेचने वाली दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सदर क्षेत्र में किला चौकी प्रभारी उग्रसेन सिंह ने सात दुकानों की जांच की। वहीं अचलगंज, गंगाघाट, बीघापुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने अभियान चलाकर दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी और प्रतिबंधित मांझा न बेचने की हिदायत दी। सीओ सिटी विनी सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है। यदि कोई दुकानदार इसकी बिक्री करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायल युवक के मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोबारा भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

क्यों खतरनाक है प्रतिबंधित मांझा

प्रतिबंधित या चीनी मांझा नायलॉन और धातु के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसकी धार बेहद तेज होती है, जिससे बाइक सवार, पैदल राहगीर और पक्षी गंभीर हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसी वजह से इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन