Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अटल जन्म शताब्दी पर भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी : तुलसी पूजन यात्रा की भी तैयारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Dec 25, 2025
Post views : 160

सदर विधायक पंकज गुप्ता और जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने किया पूजन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भव्य प्रदर्शनी और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरा कार्यक्रम अटल जी के विचारों, उनके सरल व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, जिसमें अटल जी के जीवन से जुड़े चित्र, उनके ओजस्वी भाषणों के अंश, कविताएं और प्रधानमंत्री रहते हुए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को आम भाषा में प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी को देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिक भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति में शुचिता, संवाद और सहमति के प्रतीक थे। उन्होंने विपक्ष को भी सम्मान देना सिखाया और लोकतंत्र की गरिमा को हमेशा सर्वोपरि रखा। वहीं सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि अटल जी का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने देश को विकास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर मजबूत किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रेरणा स्थल के उद्घाटन को ऐतिहासिक बताते हुए उस पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह अवसर केवल स्मरण का नहीं, बल्कि अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का है।


इधर,शहर के श्री राम लीला मैदान से कुछ ही देर में तुलसी पूजन यात्रा निकाले जाने की भी जानकारी दी गई। इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। तुलसी पूजन कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने स्वयं पहुंचकर विधिवत पूजन किया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह धार्मिक और उत्सवपूर्ण नजर आया। तुलसी पूजन यात्रा के अवसर पर विमल द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं संजय त्रिपाठी सहित अन्य कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इसे सनातन परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा एक प्रेरणादायक आयोजन बताया।

पूरे आयोजन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री विपिन मिश्रा और नूतन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, सरोसी मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोध और सुशील रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहरवासी उपस्थित रहे। समापन पर वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष देशभक्ति, सेवा और समर्पण के मूल्यों को फिर से मजबूत करने का अवसर है। अटल जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों को दिशा देने का काम करते रहेंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन