Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मानवता की मिसाल : घायल नंदी के लिए देवदूत बने राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के कार्यकर्ता,तत्परता से बचाई जान

मुनीश गुप्ता

Fri, Apr 17, 2026
Post views : 395

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से मानवता और जीव-दया को गौरवान्वित करने वाला एक मामला सामने आया है। जहाँ नेशनल हाईवे पर तड़प रहे एक नंदी के लिए 'राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल' के कार्यकर्ता देवदूत बनकर पहुँचे और समय रहते उपचार दिलाकर उसकी जान बचाई। कार्यकर्ताओं के इस सेवा भाव की स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जमकर सराहना की है।

हादसे के बाद तड़प रहा था नंदी

घटना फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम टिसुआ के समीप नेशनल हाईवे की है। यहाँ फौजी ढाबे के पास एक नंदी गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। सड़क दुर्घटना का शिकार हुए इस नंदी का एक पैर पूरी तरह टूट चुका था और सिर पर आए गहरे जख्मों से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। दर्द से कराह रहे बेजुबान की सूचना जैसे ही राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के पदाधिकारियों को मिली, वे बिना समय गवाएं मौके पर पहुँच गए।

टीम ने निभाया सेवा का संकल्प

सूचना पाकर मौके पर पहुँचे सोनू ठाकुर (गौरक्षा मंडल प्रभारी, बरेली), सनिल प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष), सचिन (जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), अर्जुन (तहसील उपाध्यक्ष, फरीदपुर) और नन्हे उर्फ अनिल सिंह ने फौजी ढाबे के कर्मचारियों के सहयोग से तत्काल राहत कार्य शुरू किया। नंदी की गंभीर हालत को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने तुरंत प्रशासन और पशुपालन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित किया।

मेनका गाँधी अस्पताल में उपचार जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तत्काल चौबारी स्थित मेनका गाँधी पशु अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया। इसके बाद भारी मशक्कत के साथ घायल नंदी को सुरक्षित तरीके से वाहन में लादकर देर शाम अस्पताल पहुँचाया गया।

सोनू ठाकुर ने बताया कि नंदी की हालत काफी नाजुक थी। सिर से खून बहने और फ्रैक्चर के कारण वह चलने में पूरी तरह असमर्थ था। फिलहाल अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में नंदी का उपचार शुरू कर दिया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जनता ने की सराहना

सड़क किनारे तड़पते पशु की मदद के लिए जिस प्रकार राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाई, उसने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कार्यकर्ताओं के इस जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि यदि इसी तरह समाज के लोग जागरूक हो जाएं, तो किसी भी बेजुबान को सड़क पर दम नहीं तोड़ना पड़ेगा।

कार्यकर्ताओं ने अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यदि कहीं भी कोई पशु घायल अवस्था में दिखे, तो तुरंत उसकी सूचना गौसेवकों या नजदीकी अस्पताल को दें।

Tags :

Bareilly news

Times of Lucknow

UTTAR pradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन