दिल्ली के तालकटोरा स्डेडियम में सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली : , मुरादाबाद से रवि चौधरी हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल
आलम वारसी 2
Fri, Jul 31, 2026
मुरादाबाद/नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता महारैली का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। महारैली का मुख्य उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूत करना, सामाजिक समरसता का संदेश देना तथा समाज के सभी वर्गों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना रहा।
महारैली में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समान अधिकार, पिछड़े, दलित, वंचित एवं शोषित समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने संगठन की मजबूती और विस्तार पर बल देते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अरुण राजभर ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रितेश मल्ल ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
मुरादाबाद जनपद से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि, 27 विधानसभा प्रभारी श्री रवि चौधरी अपने विशाल कार्यकर्ता काफिले के साथ महारैली में शामिल हुए। उनके नेतृत्व में मुरादाबाद से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुरादाबाद से मुख्य रूप से महानगर प्रभारी श्री अशोक सैनी, जिला प्रमुख महासचिव श्री गौरव कुमार, जिला सचिव श्री सलीम तथा श्री रहीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रवि चौधरी ने कहा कि सामाजिक समरसता महारैली ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास प्राप्त करेगी।
महारैली में उमड़ा जनसैलाब और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण रहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। यह आयोजन संगठन के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और आगामी चुनावों के लिए नई प्रेरणा का स्रोत सिद्ध हुआ।
Tags :
, मुरादाबाद से रवि चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन