Sat 18 Apr 2026

ब्रेकिंग

पहले से पूरे कार्यों को दोबारा टेंडर में शामिल करने का आरोप

मंगेतर की मौत के सदमे में युवती ने भी दी जान, दो परिवारों में मातम

घायल नंदी के लिए देवदूत बने राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के कार्यकर्ता,तत्परता से बचाई जान

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आईजी किरण एस. का उन्नाव दौरा : सड़क हादसों और आपात मदद को मिलेगी रफ्तार, जीवन वाहिनी रवाना

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jan 14, 2026
Post views : 149

नन्हे फरिश्ते केंद्र पहुंचकर बच्चों से मिले आईजी, व्यवस्थाओं की सराहना

उन्नाव। लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस. बुधवार को उन्नाव पहुंचे और पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान उन्होंने पुलिसिंग के साथ-साथ आम लोगों से सीधे जुड़ी सुविधाओं पर खास ध्यान दिया। आईजी ने पुलिस लाइन में बैरक, मेस, शस्त्रागार और दफ्तरों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, अनुशासन और संसाधनों के सही इस्तेमाल को लेकर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन मजबूत होगी तभी फील्ड में काम करने वाली पुलिस भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी। साथ ही जवानों की समस्याएं समय पर सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद आईजी ने 10 अपाचे मोटरसाइकिलों की जीवन वाहिनी टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम गौरांग राठी और एएसपी जय प्रकाश सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर आईजी ने कहा कि यह बाइक दस्ता सड़क हादसे, आपात स्थिति और त्वरित पुलिस सहायता में अहम भूमिका निभाएगा। इससे पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सकेगी, खासकर आम राहगीरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। आईजी किरण एस. ने पुलिस लाइन स्थित नन्हे फरिश्ते केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और चॉकलेट टॉफी दी। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस के मानवीय चेहरे को दिखाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाए। दौरे के दौरान आईजी ने अधिकारियों को साफ कहा कि पुलिस का काम सिर्फ कानून लागू करना नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर आम लोगों का सहारा बनना भी है। जीवन वाहिनी और नन्हे फरिश्ते जैसे प्रयास इसी सोच को मजबूत करते हैं।
इस दौरान एएसपी अधीक्षक अखिलेश सिंह, एएसपी अधीक्षक प्रेम चंद्र, सीओ सिटी दीपक यादव, सीओ संचित शर्मा, सीओ ट्रैफिक अजय सिंह, सीओ सोनम सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन