Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

दो साल पहले हुई थी शादी

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

Color Heading...ए एफ हैंडीक्राफ्ट के रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल ह : वार्ड अध्यक्ष 51 रहीम अंसारी द्वारा किया गया था रोज़ा इफ्तार

आलम वारसी

Sat, Mar 14, 2026
Post views : 160

मुरादाबाद।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि 27 विधानसभा ग्रामीण रवि चौधरी द्वारा पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत की गई। यह कार्यक्रम महानगर प्रभारी अशोक सैनी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

उक्त रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम महानगर वार्ड अध्यक्ष 51 रहीम अंसारी के प्रतिष्ठान ए०एफ० हैंडीक्राफ्ट पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ए०एफ० हैंडीक्राफ्ट के प्रतिष्ठान स्वामी रहीम अंसारी जी के यहां से जुनेद, रेहमान, आसिफ, नावेद, राजा, आसिम अंसारी, रहीम अंसारी, रहमान अंसारी, मो० अजीम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया।

साथ ही पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों में महानगर प्रभारी अशोक सैनी, जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, वरिष्ठ पदाधिकारी हीरालाल सैनी, कक्कू चौधरी, जिला महासचिव आशु रस्तौगी, जिला सचिव हैप्पी वाल्मीकि,कुंदरकी विधानसभा अध्यक्ष दीपक सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष रवि चौधरी जी द्वारा रहीम अंसारी जी के प्रतिष्ठान का भ्रमण भी किया गया। इस दौरान अध्यक्ष जी ने रहीम अंसारी जी का अभिवादन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष रवि चौधरी जी ने कहा कि रोज़ा इफ्तार जैसे कार्यक्रम समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। मैं रहीम अंसारी जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ कि उन्होंने इतने सुंदर कार्यक्रम का आयोजन कर सभी को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया।

उन्होंने आगे कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हमेशा सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर कार्य करती रही है और आगे भी समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, भाईचारे और देश की खुशहाली की दुआओं के साथ हुआ।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन