Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सफाई और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार : 37 लाख की नई जेसीबी से सफीपुर नगर पंचायत हुई हाईटेक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jul 20, 2026
Post views : 169

चेयरमैन पति सौरभ बाजपेई 'राजा बेटा' ने किया शुभारंभ, विकास कार्यों को मिलेगी गति

उन्नाव। नगर पंचायत सफीपुर ने नगर की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को तेज गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर पंचायत ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से करीब 37 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक जेसीबी मशीन खरीदी है। नई मशीन के शामिल होने से अब नालों की सफाई, जलभराव की समस्या से निपटने, निर्माण कार्यों और आपातकालीन स्थितियों में राहत कार्य पहले से अधिक तेजी और प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे। नई जेसीबी मशीन का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। नगर की अधिष्ठात्री मां शंकरी देवी मंदिर परिसर में आचार्य पंडित महावीर शुक्ल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मशीन का पूजन कराया। इस दौरान चेयरमैन पति सौरभ बाजपेई 'राजा बेटा' ने पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि और नगर के सर्वांगीण विकास की कामना की। इस मौके पर सौरभ बाजपेई ने कहा कि नगर पंचायत लगातार नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। नई जेसीबी मशीन से नालों की समय पर सफाई होगी, जलभराव की समस्या का तेजी से समाधान किया जा सकेगा और विकास कार्यों में भी गति आएगी। किसी भी आपदा या आपात स्थिति में मशीन राहत और बचाव कार्यों में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य सिर्फ विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना भी है। इसी सोच के साथ संसाधनों को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। नगरवासियों ने भी नई मशीन की खरीद का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों में आने वाली दिक्कतें काफी हद तक दूर होंगी और नगर पंचायत की कार्यक्षमता पहले से अधिक प्रभावी होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन