देश को जोड़ने वाले पटेल : समाज को दिशा देने वाले आचार्य
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Sat, Oct 31, 2026
सपा कार्यालय में महापुरुषों की जयंती पर उनके योगदान को याद किया गया

उन्नाव। राजनीति में विचारों और सिद्धांतों की अहमियत बताने के लिए समाजवादी पार्टी ने शनिवार को जिला कार्यालय में दो अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े महापुरुषों को एक साथ याद किया। मौका था लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती का। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने दोनों के योगदान को याद करते हुए देश की एकता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के महत्व पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मल्लावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ब्रजेश वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देशी रियासतों को भारतीय गणतंत्र में शामिल कराने में बड़ी भूमिका निभाई। उनकी मजबूत इच्छाशक्ति और फैसले लेने की क्षमता ने देश को एकजुट रखने में अहम योगदान दिया। वहीं आचार्य नरेंद्र देव ने शिक्षा और समाजवादी विचारधारा के जरिए समाज में बदलाव की राह दिखाई। उनके विचार आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। सपा जिलाध्यक्ष जयचन्द्र विमल ने कहा कि दोनों महापुरुषों का योगदान केवल इतिहास तक सीमित नहीं है। सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता की सीख देता है, जबकि आचार्य नरेंद्र देव के विचार सामाजिक बराबरी और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। मौजूदा समय में भी समाज को उनके बताए रास्ते से सीख लेने की जरूरत है।

इस मौके पर पूर्व सांसद और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अन्नू टंडन की मौजूदगी भी रही। अन्नू टंडन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। वहीं आचार्य नरेंद्र देव ने शिक्षा, सामाजिक समानता और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके जीवन, संघर्ष और विचारों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी, राधेलाल रावत, अंकित सिंह परिहार, आंचल वर्मा, गोविंद यादव, वीरेंद्र शुक्ला, रमन पटेल, मंटू कटियार, सुरेश पाल, मो. इस्माइल, मंजीत यादव, राजेश यादव उर्फ साधु, धीरेंद्र यादव, राजेश मिश्रा, सभासद मनोज यादव, विनोद पाल और अशोक सिंह चंदेल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन