Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा के प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण

कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों का लिया जायजा

चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

रोहित बाल्मीकि ने की आयोगों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग*

3.85 करोड़ की गड़बड़ी में तत्कालीन डीडीओ संजय पांडेय निलंबित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

इम्पीरियल तिराहा अब 'शिवाजी चौक महापोर विनोद अग्रवाल : छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का हुआ अनावरण

आलम वारसी 2

Sun, Jul 19, 2026
Post views : 51

मुरादाबाद। शहर के इम्पीरियल तिराहा का नाम अब 'शिवाजी चौक' होगा। शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनप्रतिनिधि ने मंडलायुक्त आँजनेय कुमार सिंह के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापोर विनोद अग्रवाल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक हैं। उनका जीवन अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, सुशासन और जनकल्याण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को आत्मसम्मान, संगठन, पराक्रम और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

महापोर ने आगे कहा कि शिवाजी चौक के रूप में यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को छत्रपति शिवाजी महाराज के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण कराता रहेगा और समाज में राष्ट्रभक्ति तथा सांस्कृतिक गौरव की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

Tags :

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का हुआ अनावरण

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन