Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए : जातिसूचक और आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सुभासपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

आलम वारसी 2

Thu, Jul 23, 2026
Post views : 51

मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी मुरादाबाद के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित एवं अतिदलित समाज के विरुद्ध की जा रही जातिसूचक, अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि समाज के कमजोर वर्गों के सम्मान, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सोशल मीडिया पर जातीय विद्वेष फैलाने और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वालों पर भी तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सुभासपा ने मांग की कि राजनीतिक प्रभाव या दबाव के कारण किसी भी पीड़ित की शिकायत को प्रभावित न किया जाए तथा प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पिछड़े, अति पिछड़े, दलित एवं अतिदलित वर्गों की सुरक्षा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई।

ज्ञापन में नवाबपुरा क्षेत्र में चिन्हित लगभग 2000 मकानों के संबंध में भी पुनः निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के बाद ही मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निर्णय लेने की मांग उठाई गई।

इस दौरान सौरभ चौधरी प्रदीप कुमार मोहित ठाकुर नासिर प्रिंस ठाकुर दीपक कुमार सुरेश कुमार अशोक सैनी सलीम अंसारी रोहित संजय कुमार मोहम्मद फहाद मोहम्मद शारिक अख्तर हुसैन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

जातिसूचक और आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सुभासपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन