पुलिस के नाम पर वसूली करने वाले युवक को दबोचा : आरोपित ने एक मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर पीड़ित पक्ष को डरा-धमकाकर करीब 1.69 लाख रुपये वसूले
आलम वारसी
Sat, Apr 4, 2026
मुरादाबाद।। पुलिस ने पुलिस के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले आरोपित इकराम कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने एक मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर पीड़ित पक्ष से 1.69 लाख रुपये वसूले थे। पुलिस ने आरोपित के पास से प्रेस कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और 10,300 रुपये बरामद किए हैं।
मुरादाबाद ।। पुलिस ने भोजपुर के मुहल्ला कुरैशियान जामा मस्जिद निवासी इकराम कुरैशी को मेंदा मिल कब्रिस्तान के पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने एक मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर पीड़ित पक्ष को डरा-धमकाकर करीब 1.69 लाख रुपये वसूले थे।
शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के दौरान आरोपित के पास से एक प्रेस कार्ड, दो आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन और दस हज़ार तीन सौ रुपये बरामद किए है कटघर इंपेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस गिरोह में और लोग तो शामिल नहीं हैं।
Tags :
मुरादाबाद।। आरोपित ने एक मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर पीड़ित पक्ष को डरा-धमकाकर करीब 1.69 लाख रुपये वसूले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन