Sat 30 May 2026

ब्रेकिंग

भाई से मिलने लखनऊ निकली थी बहन, घर लौटी मौत की खबर

मुआवजे को लेकर भड़के ग्रामीण

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, हाथ फ्रैक्चर होने का दावा

ट्रक चालक को घायल कर लूटे थे फ्रिज और एसी, पांच आरोपी गिरफ्तार

बुधवारी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

970 करोड़ की ठगी कांड : सोनू सूद पर शिकंजा कसता जा रहा है, यूपी पुलिस ने कहा — “ई-मेल से नहीं चलेगा, पूछताछ में हाज़िरी जरूरी”

यूपी कानपुर। 970 करोड़ रुपये की बहुचर्चित अंतरराष्ट्रीय ठगी के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामले की जांच कर रही कानपुर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अभिनेता को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने को कहा था, लेकिन सोनू सूद ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से ई-मेल पर जवाब भेज दिया। पुलिस ने साफ शब्दों में कह दिया है कि केवल ई-मेल का जवाब पर्याप्त नहीं है — “उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना ही होगा।”

10 देशों के निवेशकों से 970 करोड़ की ठगी

यह मामला रवींद्रनाथ सोनी नामक ठग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जिस पर भारत, यूएई, जापान सहित 10 देशों के करीब 1000 निवेशकों से लगभग 970 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। अब तक रवींद्रनाथ सोनी और उसके 12 से अधिक सहयोगियों के खिलाफ कानपुर की कोतवाली थाने में 12 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। ठगी के इस जाल में अभिनेता सूरज जुमानी का नाम भी सामने आया है, जबकि हाल ही में हरियाणा निवासी वासुदेव शर्मा द्वारा दर्ज किए नए मुकदमे में अभिनेता सोनू सूद को भी आरोपी बनाया गया है।

यूएई निवासी की शिकायत से खुला मामला

पीड़ित वासुदेव शर्मा, जो अबू धाबी में स्थित एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं, ने बताया कि उनकी मुलाकात ब्लूचिप कमर्शियल ब्रोकर्स कंपनी के सेल्स मैनेजर से हुई थी। उनके कहने पर वासुदेव ने कंपनी में 1.54 करोड़ रुपये का निवेश किया, लेकिन कुछ महीनों बाद कंपनी अचानक बंद हो गई और उनका पैसा डूब गया। इस ठगी के तार जब रवींद्रनाथ सोनी तक पहुंचे, तो इसमें सोनू सूद का नाम भी उछला — आरोप है कि उन्होंने दुबई में इस कंपनी के कार्यक्रमों में भाग लेकर निवेशकों के विश्वास को प्रभावित किया।

SIT ने तैयार किए 244 सवाल

कानपुर एसआईटी के अनुसार, सोनू सूद से पूछताछ के लिए कुल 244 सवालों की सूची तैयार की गई है। इनमें कुछ ऐसे प्रश्न हैं जिनके जवाब प्रत्यक्ष पूछताछ में ही संभव हैं, इसलिए अभिनेता को पुलिस के सामने मौजूद होना पड़ेगा।

एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि इस मामले में रेसलर द ग्रेट खली को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया था। सोनू सूद की तरफ से वकीलों ने तो जवाब भेज दिया है, लेकिन खली की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ब्लूचिप के प्रमोटर पर भी कार्रवाई तेज

जांच में SIT ने ब्लूचिप कंपनी के सेल्स प्रमोटर शाश्वत सिंह की भूमिका को भी संदिग्ध पाया है। जौनपुर निवासी उसके भाई ने आरोप लगाया कि रवींद्रनाथ सोनी ने शाश्वत के नाम पर बैंक से 3.5 करोड़ रुपये का लोन दिलवाया और पूरा पैसा खुद हड़प लिया। नतीजा — शाश्वत अब दुबई में डिफॉल्टर बनकर फंसा हुआ है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने पुष्टि की है कि शाश्वत सिंह इस धोखाधड़ी का महत्वपूर्ण कड़ी है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

सोनू सूद का ई-मेल से जवाब और उनका पक्ष

डीसीपी ने बताया कि सोनू सूद को भेजे गए नोटिस का जवाब उनके अधिवक्ताओं रोहिताश्व चक्रवर्ती और शिवशंकर पांडेय ने मंगलवार को ई-मेल द्वारा दिया था।

जवाब में कहा गया है कि सोनू सूद सिर्फ एक अभिनेता हैं जो समय-समय पर विभिन्न कंपनियों के कार्यक्रमों में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शामिल होते हैं। उनका ब्लूचिप कंपनी या रवींद्रनाथ सोनी से कोई व्यावसायिक संबंध नहीं रहा है, न वे किसी पद पर थे और न ही ब्रांड एंबेसडर।

सूद ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्ष 2022 में दुबई स्थित कोऑर्डिनेटर “फ्लेमिंग” के माध्यम से ब्लूचिप ग्रुप ने उनसे संपर्क किया था, जिसके तहत वे 2 अप्रैल और 11 जून 2022 को दुबई में आयोजित दो आयोजनों में बतौर सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। उन्होंने पुलिस जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है।

Tags :

Shonu sood

Court judgment

E-mail

Bollywood news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन