Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कटघर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत : मृतका के परिजनों ने महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

आलम वारसी

Mon, Mar 30, 2026
Post views : 134

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता जिकरा जमाल की संदिग्ध मौत मौत हो गई मौत के बाद मृतका के

ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मुरादाबाद।जनपद के कटघर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना कटघर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता फैजुल जमाल निवासी नई बस्ती पचपेड़ा थाना कोतवाली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन जिकरा जमाल की शादी 7 फरवरी 2004 को अनस निवासी करूला गली नंबर 1 साबुन फैक्ट्री थाना कटघर क्षेत्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था।

परिजनों के अनुसार, मृतका को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। जिकरा जमाल फोन पर अपने मायके वालों को इस संबंध में शिकायत करती रहती थी।बताया गया कि बीती 29 मार्च की रात करीब 10 बजे जिकरा ने अपने भाई को फोन कर ससुराल पक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने की जानकारी दी थी। इसके कुछ घंटे बाद देर रात परिजनों को सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है।परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां जिकरा का शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला।परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

मुरादाबाद।।मृतका के परिजनों ने महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन