Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुंडा पांडे में दर्दनाक हादसा दंपति की मौत : मूंढापांडे में दर्दनाक हादसा: आंधी में दीवार गिरने से दंपति की मौत, परिवार में कोहराम

आलम वारसी

Sat, Apr 18, 2026
Post views : 228

मुरादाबाद, मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुर में शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी ने एक परिवार को उजाड़ दिया। आंधी की चपेट में आकर पड़ोस के मकान की दीवार गिर गई, जिससे आंगन में सो रहे दंपति की मलबे में दबकर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान इदरीश (55) और उनकी पत्नी फातमा के रूप में हुई है। इदरीश खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी कर परिवार चलाते थे। शुक्रवार रात करीब 2 बजे तेज आंधी चलने से पड़ोस के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। उस समय इदरीश और फातमा घर के आंगन में सो रहे थे। दोनों दीवार के मलबे में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

एक साथ पति-पत्नी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसएचओ मूंढापांडे मोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा, लेकिन गमगीन परिजनों ने इनकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार करने का प्रयास कर रही थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में आंधी बहुत तेज थी। कई जगह टीन-छप्पर भी उड़ गए। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।

Tags :

मुरादाबाद।। हादसा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन