बरेली-शाहजहांपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा : बेकाबू ट्रक ने दो अध्यापकों को रौंदा दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम
THE LUCKNOW TIMES
Fri, May 15, 2026
बरेली जनपद में थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम जेड़ समीप बरेली-शाहजहांपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मृत्यु हो गई।दोनों शिक्षक परीक्षा ड्यूटी के लिए बरेली से मोबाइक द्वारा फरीदपुर स्थित छत्रपति शिवाजी स्कूल में डीएलएड की परीक्षा की ड्यूटी में सम्मलित होने जा रहे थे इससे पूर्व प्रातः जेड़ के पास एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सबारों को रौंद दिया।हादसे के बाद आरोपी चालक मानवता शर्मसार कर ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
मृतक शिक्षकों की पहचान पंकज यादव और प्रमोद यादव के रूप में हुई है।बताया गया है कि पंकज यादव बरेली शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहते थे,जबकि प्रमोद यादव मुंशीनगर निवासी थे।दोनों शिक्षक फरीदपुर ब्लॉक के ग्राम लोंगपुर जूनियर विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।
प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों शिक्षक मोबाइक से परीक्षा ड्यूटी पर फरीदपुर जा रहे थे जिन्हे फरीदपुर पहुँचने से ग्राम जेड़ समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी इस भीषण दर्दनाक घटना में दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
पुलिस टोल प्लाजा समेत तमाम स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को मुख्य आधार मान कर फरार ट्रक समेत चालक की तलाश में जुट गई है।इस दर्दनाक और दुखद घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मोहल्ले समेत शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
Tags :
Accident news Bareilly
बरेली हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन