Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दलित युवकों से मारपीट का मामला : पीड़ितों के साथ सीओ से मिले विमल द्विवेदी, मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jul 14, 2026
Post views : 171

पीड़ितों का आरोप, गांव के दो लोगों ने की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी

उन्नाव। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव में तीन दलित युवकों के साथ मारपीट और कथित जातिसूचक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है। घटना के विरोध में मंगलवार को नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी पीड़ितों और समर्थकों के साथ सीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित रोहित कुमार, चिराग और अनुज कुमार का आरोप है कि 12 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे गांव के ही फुरकान और रमजानी ने उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए मामला अधिकारियों तक पहुंचाया गया। मंगलवार को सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा से मुलाकात के दौरान भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने कहा कि अगर दलित समाज के युवकों के साथ अत्याचार हुआ है तो दोषियों के खिलाफ बिना किसी देरी के कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर जातीय उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने थाना प्रभारी को पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल कराया और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। इधर, घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर दोनों पक्षों के बीच विवाद और झड़प दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन