Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जागरूकता : युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Nov 5, 2026
Post views : 34

बोलीं- लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत, सोच-समझकर करें मतदान

उन्नाव। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भागीदारी कितनी जरूरी है और एक वोट देश की दिशा तय करने में कैसे अहम भूमिका निभाता है, इसी संदेश के साथ नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा युवाओं के बीच पहुंचीं। एबी नगर स्थित डीएसएन कॉलेज में आयोजित "विकसित भारत युवा संवाद- अपने मताधिकार को जानें’" कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर मतदान के अधिकार और उसकी जिम्मेदारी को लेकर जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान श्वेता मिश्रा ने युवाओं को समझाया कि मतदान केवल चुनाव के दिन वोट डालने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य को बेहतर बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने मताधिकार की जानकारी होनी चाहिए और मतदान करते समय किसी के दबाव, बहकावे या लालच में आने के बजाय अपने विवेक से फैसला लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि देश के विकास की जिम्मेदारी केवल सरकारों की नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकों की भी है। खासकर युवा वर्ग अपनी समझ और सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कार्यक्रम में डीएसएन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हेमेन्द्र सिंह सेंगर, जिला युवा अधिकारी प्रतीक साहू, यूथ आइकन ध्रुव परमार और एनसीसी प्रभारी डॉ. विपिन सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भी सहभागिता की।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन