Thu 10 Sep 2026

ब्रेकिंग

चिकित्सकों एवं कार्मिका का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीएम ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव

छह माह से मायका सहारा

आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप, रिपोर्ट दर्ज

दो मिनट बाद 68,400 रुपये पार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

थाना भोट ,पुलिस मुठभेड में एक घायल सहित दो गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, कब् : थाना भोट ,पुलिस मुठभेड में एक घायल सहित दो गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो अदद नाजायज तमंचे 315 बोर, जिंदा व खोखा का

आसिम अज़ीज़

Tue, Aug 18, 2026
Post views : 78

थाना भोट ,पुलिस मुठभेड में एक घायल सहित दो गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो अदद नाजायज तमंचे 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस, गौकशी करने के उपकरण  बरामद ।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर । पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के निर्देशन में  थाना भोट पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चैकिंग/गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम पीपल गांव से अहमदनगर तराना पर जाने वाली सडक से खेतो की ओर कच्चे रास्ते पर जंगल ग्राम पीपल गांव में गौकश अभियुक्त गौकशी करने के लिये एक गौवंशीय पशु को बांधे हुये है । जिनके पास गौकशी करने के सामान व अवैध हथियार भी हो सकते है ।

उक्त सूचना पर थाना भोट पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा दूर से दो व्यक्ति एक गौवंशीय पशु को एक पेड़ से बांधे हुये दिखायी दिये । पुलिस टीम को आता देख उनमें से एक अभियुक्त ने पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया । जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची । सरेन्डर करने के लिये कहा तो दुसरे अभियुक्त ने भी पुलिस टीम पर फायर किया जोकि मिस हो गया । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही में अभियुक्त 1. कलुआ पुत्र सैदा निवासी ग्राम चमरव्वा थाना शहजादनगर जनपद रामपुर दाहिने पैर मे गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त कलुआ उपरोक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल रामपुर मे भर्ती कराया गया तथा अभियुक्त 2. शुऐब उर्फ सोएफ पुत्र शमशाद निवासी धौरा टाण्डा थाना भोजीपुरा जनपद बरेली को मौके से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन