Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया ढेर,हत्या-लूट के 9 मामलों में था वांछित!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Aug 23, 2025
Post views : 85

यूपी में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया ढेर,हत्या-लूट के 9 मामलों में था वांछित!

    उत्तर प्रदेश आजमगढ़ : दरअसल STF की वाराणसी यूनिट और पुलिस ने 1 लाख रुपए के इनामी बदमाश शंकर कनौजिया के मुठभेड़ में मार गिराया है, बदमाश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या और लूट के कुल 9 मामले दर्ज थे, शंकर कनौजिया और एसटीएफ की मुठभेड़ आजमगढ़ जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र में हुई, इस दौरान अपराधी शंकर को पुलिस ने ढेर कर दिया, मिली जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त यानी शनिवार तड़के STF को खबर मिली कि शंकर कनौजिया अपने गिरोह के साथ आजमगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है. इस सूचना के बाद निरीक्षक पुनीत सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने उसे जहानगंज थाना क्षेत्र में घेरने का प्रयास किया. गिरफ्तारी के दौरान शंकर कनौजिया ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और पुलिस की गोली से शंकर कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गया. टीम द्वारा उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, मुठभेड़ स्थल से 9 एमएम की कारबाइन, 9 एमएम पिस्टल, एक खुखरी और भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुआ है, एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश 1999 से ही आपराधिक वारदात करता रहा था. एसपी ग्रामीण ने बताया कि मुठभेड़ के वक्त उसका साथी भी था, जो फरार है और उसकी तलाश की जा रही है, आपको बता दें आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर गांव निवासी शंकर कन्नौजिया 14 साल से फरार था, यह आरोपी अंतरजनपदीय अपराधी है. इसके विरुद्ध हत्या, लूट, हत्या के प्रयास आदि संगीन अपराधों में कुल 9 मामले पंजीकृत हैं. एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने जीयनपुर क्षेत्र में सिर कटे शव मामले में शंकर कनौजिया की गिरफ्तारी के लिए 1 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया था उस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.   हत्या के बाद सिर काट देता था शंकर: यह अपराधी हत्या के बाद लोगों के सिर काट देने के लिए कुख्यात रहा, महराजगंज जिले के रुद्रपुर भलुही गांव निवासी कुलदीप सिंह ने 12 जुलाई को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी थी,आरोप था कि बदमाशों ने उसके पिता शैलेंद्र कुमार सिंह का अपहरण कर लिया है, शंकर ने ही महाराजगंज निवासी शैलेंद्र सिंह का अपहरण कर लोडर गाड़ी लूट ली थी, हत्या के बाद उनका सिर धड़ से अलग कर दिया था, इसी घटना के बाद उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था, इस मामले में थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने 15 जुलाई को विवेचना से प्रकाश में आए दो अभियुक्त मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नगरीपार गांव निवासी रामछवि उर्फ छबिया और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी छांगुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, उक्त आरोपियों में रामछवि दोहरीघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है, इसी मामले में शंकर कनौजिया भी वांछित था, वहीं वर्ष 2011 में दोहरीघाट क्षेत्र में लूट के दौरान विंध्याचल पांडे की हत्या करके फरार हो गया था, इसके बाद से वह लगातार आपराधिक वारदातों में शामिल रहा, वह करीब 14 साल से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन