Mon 02 Nov 2026

ब्रेकिंग

अब सड़कों और कूड़े में नहीं मिलेंगी खंडित धार्मिक मूर्तियां

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

आचमन संस्था ने सजाया साहित्यिक मंच

पांच गिरफ्तार

हर कदम पर मिली गड़बड़ी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नर सेवा नारायण सेवा की पहल : अब सड़कों और कूड़े में नहीं मिलेंगी खंडित धार्मिक मूर्तियां

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Nov 2, 2026
Post views : 18

आवास विकास में शुरू हुआ संग्रह केंद्र, विमल द्विवेदी और अनीता द्विवेदी ने किया शुभारंभ

उन्नाव। घरों और मंदिरों में रखी देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों को सम्मानपूर्वक रखने और उनके संग्रह के लिए शहर में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। अक्सर धार्मिक आस्था से जुड़ी मूर्तियां खंडित होने या पुरानी हो जाने के बाद लोग उन्हें इधर-उधर रख देते हैं। कई बार जानकारी और उचित व्यवस्था न होने के कारण ऐसी मूर्तियां सड़क किनारे, पेड़ों के नीचे या कूड़े के आसपास पड़ी दिखाई देती हैं। इस समस्या को देखते हुए नर सेवा नारायण सेवा संस्था की ओर से आवास विकास कॉलोनी में अखिलेश्वर महादेव मंदिर के समीप खंडित मूर्ति संग्रह केंद्र स्थापित किया गया है। सोमवार को संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी ने इसका शुभारंभ किया। इस केंद्र के शुरू होने से शहर के लोगों को घरों और मंदिरों में रखी खंडित धार्मिक मूर्तियों को जमा करने के लिए एक निर्धारित स्थान मिल सकेगा। इससे लोग आस्था से जुड़ी इन मूर्तियों को इधर-उधर रखने के बजाय संग्रह केंद्र तक पहुंचा सकेंगे। पहल का मकसद धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मूर्तियों के बेतरतीब पड़े रहने की समस्या को कम करना है। संस्था की ओर से शुरू की गई इस व्यवस्था को शहर में धार्मिक आस्था और स्वच्छता से जुड़ी अच्छी पहल के रूप में देखा जा रहा है। शुभारंभ के मौके पर जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, कमलेश दीक्षित, संतोष पाण्डेय भोलेनाथ, धर्मेंद्र शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन