Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शहर में शुरू हुई शुद्ध पेयजल की नई व्यवस्था

सपा नेता ने शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नैनीताल जा रहे परिवार की कार का शहीदों की नगरी में सड़क हादसा, तीन की दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jun 9, 2025
Post views : 160

नैनीताल जा रहे परिवार की कार का शहीदों की नगरी में सड़क हादसा, तीन की दर्दनाक मौत!

  उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर : दरअसल जनपद शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दुखद हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, हादसा NH24 पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रक में कार के टकराने से हुआ, दुर्घटना में दो साल के बच्चे की भी जान चली गई है, दुर्घटना में घायल एक बच्चे और महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है परिवार गोरखपुर का रहने वाला था और वे सभी कार से गर्मियों की छुट्टियां बिताने नैनीताल जा रहे थे, वहीं एटा दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, उन्नाव में बारात से लौट रही वैन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए   जानकारी के अनुसार गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी कुछ लोग कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे, रोजा क्षेत्र के जमुका गांव के पास हाईवे किनारे बेतरतीब तरीके से मौरंग उतार रहे ट्रक में कार पीछे से टकरा गई, दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है. इसके अलावा कार सवार 3 लोग घायल हो गए हैं, वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया, पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के सीएमएस डॉ. नेपाल सिंह के मुताबिक दुर्घटना में घायलों को लेकर पुलिस यहां पहुंची थी. जिनमें एक महिला, पुरुष और एक मासूम बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि एक महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज चल रहा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन