Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: 150वीं जयंती पर दौड़ी एकता की दौड़, शहर भर में देशभक्ति का जोश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 31, 2025
Post views : 146

सांसद साक्षी महराज, विधायक पंकज गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले भर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने वाला ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम उत्साह और जोश के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री पार्क से हुई, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सांसद साक्षी महराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता और जिलाधिकारी सहित अन्य अतिथियों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ शास्त्री पार्क से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पटेल जी के आदर्शों की गूंज के साथ आगे बढ़ी। स्कूली बच्चों, पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साह से इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन पुलिस लाइन प्ले ग्राउंड में हुआ, जहां सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अपने अभिनय से दर्शकों को देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूरा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और एकता के रंग में सराबोर रहा। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक साथ मिलकर यह संकल्प लिया कि देश की एकता, अखंडता और समरसता को बनाए रखने के लिए हर नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर विधायक बंबा लाल दिवाकर, विधायक अनिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कृति राज, जिला महामंत्री आशीष वाजपेयी अटल, बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, विमल द्विवेदी और नूतन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन