Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नगरपालिका कर्मी की आत्महत्या के बाद गरमाई सियासत, कांग्रेस और सपा नेताओं का लगा जमावड़ा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 10, 2025
Post views : 79

दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की उठी मांग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। नगर पालिका में काम करने वाले बाबू की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ चुका है। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद बुधवार को परिजनों ने मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बता दें कि मंगलवार को बाबू सतीश (32) ने 23 महीने का वेतन न मिलने और उत्पीड़न से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला था।इसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, ईओ और दो पूर्व लिपिकों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। मामला नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रवीण कुमार भानू मिश्रा से सीधे तौर पर जुड़ने के कारण अब यह पूरी तरह से राजनीतिक रंग लेने लगा है। विपक्षी दलों के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और नगर पालिका प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया।

बुधवार सुबह से ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विश्वास निगम, तन्मय श्रीवास्तव, राज नारायण प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। दोपहर तक समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश यादव भी अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नेताओं ने कहा कि यह सीधी-सीधी प्रशासनिक लापरवाही और उत्पीड़न का नतीजा है। दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी कर्मचारी को आत्महत्या जैसे कदम के लिए मजबूर न होना पड़े। मामला गरमाने पर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया। एहतियातन दही थाना, सदर कोतवाली और गंगाघाट कोतवाली से भारी फोर्स बुलाकर तैनात किया गया। अधिकारियों ने परिजनों से बात कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजन मुआवजा दिए जाने और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इधर, दही थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं पर की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे। जिले में यह मामला अब पूरी तरह से सियासी रंग ले चुका है और आने वाले दिनों में इस पर और राजनीति उठापठक होने के आसार हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन