: बारावफात/ 12वी शरीफ पर्व को लेकर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक,शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील!
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Sep 3, 2025
Post views : 82
बारावफात/ 12वी शरीफ पर्व को लेकर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक,शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील!
[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250903-WA0047.mp4"][/video] उत्तर प्रदेश फतेहपुर में आगामी त्यौहार बारावफात को लेकर सोमवार को थाना कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर तथा नायब तहसीलदार सदर ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान नगर के गणमान्य लोग, व्यापारी, धर्मगुरु व मोहल्लों के संभ्रांत नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि बारावफात का पर्व शांति, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला त्योहार है। इसे हर वर्ष की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। पर्व के दौरान जुलूस निकालने, धार्मिक आयोजनों व भीड़भाड़ की स्थिति में प्रशासन द्वारा तय दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नगरवासियों से कहा गया कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आदि व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएंगे तथा आपसी भाईचारे का परिचय देंगे। अधिकारियों ने अंत में सभी से अपील की कि धार्मिक कार्यक्रमों में मर्यादा का पालन करें और जिले की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए त्योहार को सफल बनाएं, आपको बता दे हाल ही में मकबरा विवाद हुआ था जिसके चलते पुलिस लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अब कोई चांस लेना नहीं चाहती है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन