: यूपी के प्रयागराज बवाल में घायल दलित युवक की मौत, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- पुलिस ने की हत्या!
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Jul 2, 2025
Post views : 86
यूपी के प्रयागराज बवाल में घायल दलित युवक की मौत, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- पुलिस ने की हत्या!
उत्तर प्रदेश प्रयागराज : दरअसल संगमनगरी प्रयागराज के करछना में 29 जून को हुए बवाल में घायल हुए दलित युवक सुनील कुमार गौतम की मंगलवार देर रात एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, मौत से पहले सुनील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहा है कि करछना के भड़ेवरा में हुए बवाल में पुलिस की पिटाई से उसकी हालत बिगड़ी, युवक की मौत के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने भी अपने सोशल मीडिया X अकाउंट से पोस्ट डालकर पुलिस पर सुनील की हत्या का आरोप लगाया है, इस आरोप के बाद DCP यमुनानगर, विवेक चंद्र यादव ने भी वीडियो बाइट जारी कर चंद्रशेखर के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, कहा है कि सुनील की मौत पेटदर्द से हुई है, पुलिस के पास सारे साक्ष्य मौजूद हैं, हालांकि इस मसले पर भीम आर्मी में उबाल है, सियासत गर्मा गई है वहीं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी में हमारे परिवार की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और प्रयागराज के करछना में हमारे परिवारजन की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाए जाने की दुखद घटना हुई. मैं जब इन दोनों पीड़ित परिवारों से मिलने प्रयागराज पहुंचा तो सुनियोजित साजिश के तहत मुझे सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया गया उसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में असामाजिक तत्वों द्वारा बवाल करा दिया गया. इसी उपद्रव में मेरे छोटे भाई, भीम आर्मी के कार्यकर्ता सुनील कुमार गौतम (उम्र 25 वर्ष) की निर्मम हत्या ने मुझे, पूरे संगठन और बहुजन समाज को गहरा आघात पहुंचाया है. पुलिस और उपद्रवियों ने मिलकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया. इस हमले में सुनील को बेरहमी से पीटकर अधमरी हालत में खेत में फेंक दिया गया. सूचना मिलने पर उनके भाई ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद सुनील ने दम तोड़ दिया. यह केवल हत्या नहीं है, बल्कि हजारों सालों से बहुजनों पर हो रहे अन्याय और अत्याचार का जिंदा प्रमाण है, जहां पीड़ित को ही आरोपी बना दिया जाता है. यह निर्मम हत्या मेरे लिए किसी सदमे से कम नहीं है. इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि अन्याय का शिकार हम होते हैं. जब हम इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तब हमें ही मारा जाता है और आरोप भी हम पर ही लगाए जाते हैं. यही सिलसिला हजारों वर्षों से चलता चला आ रहा है और यही आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के करछना में हुआ है. सुनील कुमार गौतम की निर्मम हत्या, कई निर्दोष साथियों को जेल भेजा गया है, बल्कि पुलिस द्वारा भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं के घरों पर दबिश डालकर फर्जी तरीके से नाम जोड़कर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. जो लोग वहां मौजूद भी नहीं थे, उन्हें भी परेशान किया जा रहा है. पुलिस घर-घर दबिश डालकर दलित परिवारों में दहशत फैला रही है. यह पूरी तरह असंवैधानिक, अन्यायपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है. भीम आर्मी चीफ के पोस्ट के बाद और इंटरनेट पर सुनील की पुलिस की पिटाई से मौत की खबर वायरल होने के बाद प्रयागराज के डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने इसका खंडन किया है. उन्होंने इस मसले पर एक वीडियो जारी कर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के आरोपों काे सिरे से नकार दिया है. डीसीपी ने कहा कि 2 जुलाई को सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की भ्रामक खबर फैलाई जा रही है कि सुनील की मौत 29 जून 2025 को करछना में हुए उपद्रव की घटना के कारण हुई है. यह सूचना बिल्कुल गलत और भ्रामक है. भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी करछना में हुई उपद्र की घटना से सुनील की मौत का कोई संबंध नहीं है. परिजनों ने आज थाना खीरी पर जो लिखित सूचना दी है उसके मुताबिक वह ऑटो चलाने निकला था. रास्ते में खुद घायल हुआ. एसआरएन अस्पताल के जो तमाम रिकॉर्ड्स हैं, इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज और साइंटिफिक एविडेंसेज हैं, उसके अनुसार यह स्पष्ट होता है है कि युवक 29 जून 2025 को अपना ई–रिक्शा लेकर के कोहढ़ार से मेजा की तरफ गया हुआ था शाम 4:00 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी की कोहड़ार और मेजा के बीच में एक युवक घायल पड़ा हुआ है. पुलिस जब वहां पहुंची तो उसके पेट में दर्द हो रहा था परिजनों ने भी बताया कि युवक के शरीर पर किसी भी तरह का कोई चोट के निशान नहीं है, वहां से स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उसे घर ले जाया गया 30 जून 2025 को उसने फिर से पेट में तेज दर्द होने की शिकायत करी, इसके बाद परिजन उसे लेकर के स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचे, इसके बाद उसे एडमिट कराया गया, जहां उपचार के दौरान 1 जुलाई 2025 को उसकी मौत हो गई युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी इस मामले में क्लियर करना है कि किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाएं, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन