स्मार्ट मीटर और महंगी दरों पर जताया विरोध, बाराबंकी हादसे की जांच : बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन
आलम वारसी 2
Fri, Jun 5, 2026
मुरादाबाद। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को बिजली संकट को लेकर कलेक्ट्रेट पर दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र दिवाकर एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अघोषित कटौती, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों और महंगी बिजली दरों पर नाराजगी जताई।
महानगर अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र दिवाकर एडवोकेट ने ज्ञापन में कहा गया कि भीषण गर्मी में प्रदेश के कई जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रह रही है। लखनऊ समेत पूरे यूपी में आम लोग, किसान, व्यापारी और छात्र परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली खरीद रही है, फिर भी निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल रही।
AAP ने बाराबंकी में बिजली न होने से सड़क किनारे सो रहे परिवार के चार लोगों की मौत का हवाला दिया। इसे विफल विद्युत व्यवस्था का नतीजा बताया। आरोप लगाया कि जनता जब बिजली-पानी मांगती है तो जिम्मेदार मंत्री समाधान के बजाय बयानबाजी करते हैं।
पार्टी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिल कई गुना बढ़ गए हैं। फर्जी बिलिंग और गलत रीडिंग की शिकायतें लगातार आ रही हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। ज्ञापन के माध्यम से 8 सूत्री मांग की गई
1. अघोषित कटौती तत्काल बंद हो।
2. गर्मी में सभी जिलों में निर्बाध आपूर्ति मिले।
3. मांग के अनुरूप उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाए।
4. स्मार्ट मीटर व फर्जी बिलिंग की उच्चस्तरीय जांच हो।
5. बिजली दरें न बढ़ाई जाएं।
6. उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र मजबूत हो।
7. बाराबंकी घटना की जांच कर पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।
8. निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां बंद हों।
महानगर अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र दिवाकर ने चेताया कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
Tags :
स्मार्ट मीटर और महंगी दरों पर जताया विरोध, बाराबंकी हादसे की जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन