Fri 05 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बेजुबानों पर बेरहमी : कीटनाशक खाने से नौ कुत्तों की मौत, गांव में गुस्सा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jun 5, 2026
Post views : 125

पुलिस ने शुरू की जांच; ग्रामीण बोले- रातभर गांव की रखवाली करते थे कुत्ते

उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव गांव में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। गांव में घूमने वाले नौ कुत्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पशु चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में कीटनाशक खाने से मौत होने की आशंका जताई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में नौ से दस कुत्ते लंबे समय से झुंड बनाकर रहते थे। लोग उन्हें रोटी और अन्य खाद्य सामग्री खिलाते थे। रात में ये कुत्ते गांव की गलियों और घरों के आसपास घूमकर पहरा देते थे। किसी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि पर भौंककर लोगों को सतर्क भी कर देते थे। बुधवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुत्तों को जहरीला कीटनाशक खिलाए जाने की आशंका है। इसके बाद सभी कुत्तों की हालत बिगड़ने लगी। गुरुवार सुबह गांव के अलग-अलग स्थानों पर कुत्ते तड़पते हुए मिले। गांव निवासी बलराम सिंह ने इसकी सूचना यूपी-112 और प्रधान प्रतिनिधि वेद चौरसिया को दी। सूचना मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज सिंह को मामले से अवगत कराया। सुबह चिकित्सक गांव पहुंचे तो आठ कुत्तों की मौत हो चुकी थी। एक अन्य कुत्ता गंभीर हालत में मिला, जिसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी प्रभावशाली कीटनाशक के सेवन से कुत्तों की मौत प्रतीत होती है। ग्रामीण यदि लिखित रूप से मांग करेंगे तो शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। आसीवन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कुत्तों को जहरीला पदार्थ किसने खिलाया। ग्रामीणों का कहना है कि जिन कुत्तों की मौत हुई है, वे गांव के लोगों के लिए मददगार साबित होते थे। उनका कहना है कि रात में कुत्तों के भौंकने से गांव में चोरी जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगा रहता था। ग्रामीणों ने घटना को अमानवीय बताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन