: पार्सल ठेकेदार की हत्या का CCTV सामने आया सामने,मुख्य आरोपी गिरफ्तार!
THE LUCKNOW TIMES
Mon, Feb 17, 2025
Post views : 78
पार्सल ठेकेदार की हत्या का CCTV सामने आया सामने,मुख्य आरोपी गिरफ्तार!
उत्तर प्रदेश बरेली : बरेली सेटेलाइट बस स्टैंड पर 11 फरवरी की सरेशाम पार्सल ठेकेदार अनुज पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी अब इस घटना का CCTV फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इसमें दिख रहा है कि कुली नौबत यादव ने अनुज और उनके भाई पर गोली चलाई है CCTV सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है जानकारी के अनुसार, बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के सैटेलाइट बस अड्डे पर 11 फरवरी 2025 को सरेशाम यात्रियों की भीड़ के बीच एक कुली ने बुकिंग काउंटर पर मौजूद पार्सल ठेकेदार और उसके भाई को गोली मार दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों भाइयों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान बड़े भाई अनुज पांडे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वहीं, ठेकेदार के भाई अतुल का इलाज चल रहा है वारदात के तीसरे दिन बारादरी पुलिस ने पार्सल ठेकेदार अनुज पांडेय की हत्या के मामले में हत्या के मुख्य आरोपी कुली नौबत यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी थी इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल अवैध तमंचा बरामद कर लिया था SP सिटी मानुष पारीक का कहना है कि पुलिस ने नौबत यादव को तो गिरफ्तार कर लिया था अन्य आरोपी अभी फरार हैं आरोपियों की तलाश की जा रही है घटना के समय के CCTV फुटेज भी लिए गए हैं इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी आरोपियों की तलाश में दो टीमों का गठन किया गया है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन