: यूपी के मेरठ में उधारी के 30 ₹ के लिए दी एक लाख की सुपारी, CCTV ने खोला हत्याकांड का राज!
THE LUCKNOW TIMES
Tue, Apr 29, 2025
Post views : 58
यूपी के मेरठ में उधारी के 30 ₹ के लिए दी एक लाख की सुपारी, CCTV ने खोला हत्याकांड का राज!
उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल जनपद मेरठ के जानीखुर्द में किशोरीलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूरा राजफाश कर दिया, किशोरीलाल की हत्या गुलशन कुमार ने उधार के 30 रुपए न देने पड़ें इसलिए कराई, उसने इसके लिए बाकायदा एक लाख रुपए की सुपारी दी, खुलासे से पहले परिजन और ग्रामीणों की सोमवार सुबह शव उठाने को लेकर नोकझोंक हुई थी, इसके बाद रात में पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने मेरठ-बागपत हाईवे पर एक घंटे जाम लगाया था, ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाया था, इस दौरान काई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, समझाने पर ग्रामीण नहीं मानें तो पुलिस ने सख्ती दिखाकर शव एंबुलेंस में रखकर घर पहुंचा दिया, इसके बाद दाह संस्कार किया गया जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सुपारी लेकर हत्या करने का आरोपी गुलशन कुमार सिवाल खास में अपने मामा के यहां रह रहा था, गुलशन कुमार से किशोरीलाल की दोस्ती थी किसी काम के लिए कुछ समय पहले किशोरीलाल से गुलशन कुमार ने 30 रुपए उधार लिए थे अब वह अपने रुपए मांग रहा था, मगर गुलशन कुमार के पास रुपए नहीं थे आपको बता दें कि 20 दिन पहले किशोरीलाल के जेल से छूटकर आया था, इसकी जानकारी होने पर गुलशन कुमार ने अपने भाई अनिल की मौत का बदला लेने की साजिश रची, उसने गुलशन से बात कर उसे हत्या के लिए तैयार कर लिया एसएसपी का कहना है कि गुलशन रेकी कर रहा था, उसे पता चला कि किशोरीलाल सुबह सवा छह बजे के करीब आंबेडकर भवन में दूध लेने जाता है, वह तभी से उसके पीछे लगा था, सोमवार सुबह गुलशन ने वहां पहुंचकर किशोरीलाल की हत्या की और दूसरे गेट से निकलकर भाग गया, पुलिस ने फुटेज चेक किए तो अधिकांश रास्ते खाली मिले आंबेडकर भवन के रास्ते में लगे CCTV फुटेज में हत्यारोपी गुलशन जाता दिखाई दिया, कुछ तकलीफ के कारण वह दायां पैर हल्का घुमाकर चलता है, फुटेज में दिखने पर आरोपी की तुरंत पहचान कर ली गई, देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन