: वेब इन्फोटेक में सर्टिफिकेट वितरण एवं निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा का उद्घाटन
THE LUCKNOW TIMES
Thu, Oct 2, 2025
Post views : 88
वेब इन्फोटेक में सर्टिफिकेट वितरण एवं निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को वेब इन्फोटेक संस्थान में गांधी जयंती एवं दशहरा के पावन पर्व पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेविका मुख्य अतिथि श्रीमती स्मिता सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री प्रसून तिवारी तथा प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर श्रेय शुक्ला उपस्थित रहे साथ ही आस्था गुप्ता , खुशबू शर्मा और मानसी मौर्य को उत्कृष्ट कंप्यूटर फैकल्टी का अवार्ड प्रदान किया गयाइस अवसर पर 50 छात्र एवं छात्राओं को सफलतापूर्वक कोर्स पूर्ण करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
वेब इन्फोटेक के डायरेक्टर श्री प्रशांत पाटिल ने इस कार्यक्रम में 3 माह की निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा योजना का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य निर्धन एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है ताकि वे रोजगारोन्मुख बन सकें।
मुख्य अतिथि श्रीमती स्मिता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि – “शिक्षा ही समाज को सशक्त बना सकती है और वेब इन्फोटेक इस दिशा में सराहनीय योगदान दे रहा है।”
विशिष्ट अतिथि श्री प्रसून तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और “डिजिटल इंडिया” के सपने को साकार करने हेतु कंप्यूटर शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला।
मोटिवेशन स्पीकर श्रेय शुक्ला ने अपने विचार रखते हुए छात्रों को जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए डायरेक्टर श्री प्रशांत पाटिल ने कहा कि – “हमारा संकल्प है कि अधिक से अधिक युवा डिजिटल शिक्षा से लाभान्वित हों और आत्मनिर्भर बनें।”Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन