Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

मृतक आश्रित की रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

खाते से रकम निकलती रही, भनक तक नहीं लगी

ओपी तिवारी अध्यक्ष, निम्मी अरोड़ा को सचिव की जिम्मेदारी

लोगों को मिलेगी राहत

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रोटरी क्लब संकल्प को मिली नई टीम : ओपी तिवारी अध्यक्ष, निम्मी अरोड़ा को सचिव की जिम्मेदारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Sep 22, 2026
Post views : 5

अधिष्ठापन समारोह में शिक्षक और अतिथि हुए सम्मानित

उन्नाव। शहर में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गठित रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव संकल्प की नई टीम ने जिम्मेदारी संभाल ली। आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल विशाल रॉयल में क्लब का पहला अधिष्ठापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों के साथ ही शिक्षकों और अतिथियों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जसबीर सिंह भाटिया और पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डीसी शुक्ला ने किया। इसके बाद क्लब की नई टीम के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी तिवारी को क्लब का अध्यक्ष और समाजसेविका निम्मी अरोड़ा को सचिव बनाया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों ने क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। ओपी तिवारी, संजय राठी, प्रेम सिंह सेंगर, निम्मी अरोड़ा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव और डॉ. प्रभात सिन्हा ने अतिथियों को सम्मानित किया। समारोह में रोटरी क्लब से जुड़े सदस्यों ने सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी अपने विचार रखे।

शिक्षकों को भी मिला सम्मान

समारोह का एक प्रमुख हिस्सा शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे शिक्षकों का सम्मान रहा। क्लब की ओर से अमित श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, आलोक अवस्थी, प्रवीण कुमार और अनुपम शुक्ला समेत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को बेहतर दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक संस्थाओं की भूमिका पर भी चर्चा की। कहा गया कि समाज के अलग-अलग वर्गों को साथ लेकर शिक्षा, सेवा और जनहित से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव संकल्प के पदाधिकारियों ने आने वाले समय में समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने की बात कही। समारोह में क्लब के सदस्यों, शिक्षक, समाजसेवी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। नई टीम के गठन के साथ ही क्लब के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी सदस्यों में उत्साह दिखाई दिया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन