Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: स्वच्छ भारत अभियान के तहत भरत मिलाप मैदान में चला सफाई अभियान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 18, 2025
Post views : 126

दुकानदारों व क्षेत्रवासियों को बांटे कपड़े के थैले और डस्टबिन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर महात्मा गांधी जयंती (02 अक्टूबर) तक चल रहे “स्वच्छतोत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के भरत मिलाप मैदान में व्यापक सफाई एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिका की टीम और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लिया। मैदान और आसपास की गलियों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके बाद दुकानदारों और क्षेत्रवासियों को कपड़े के थैले, झोले और डस्टबिन वितरित किए गए। लोगों को प्लास्टिक के कम से कम उपयोग और कचरे को अलग-अलग करने की आदत अपनाने का आग्रह किया गया।

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्र ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान भर नहीं, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री जी ने देश को स्वच्छ भारत का सपना दिया है, जिसे हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ-सुथरा रखकर साकार करना है। मैं नगर वासियों से अपील करती हूं कि प्लास्टिक का प्रयोग कम करें और कचरे को अलग-अलग करके ही डस्टबिन में डालें।

वहीं, भाजपा नेता एवं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण भानू मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के संकल्प को धरातल पर उतारना हम सबकी जिम्मेदारी है। नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार सफाई और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि उन्नाव शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

कार्यक्रम में सभासद दीपक दीक्षित मोनू, आराफात बेग, पालिका कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अभियान के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र को साफ रखेंगे और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन