: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में HOD से मारपीट मामले में जांच के लिए बनी कमेटी, प्रोफेसर SK शर्मा पद से हटाए गए!
THE LUCKNOW TIMES
Fri, Mar 28, 2025
Post views : 90
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में HOD से मारपीट मामले में जांच के लिए बनी कमेटी, प्रोफेसर SK शर्मा पद से हटाए गए!
उत्तर प्रदेश प्रयागराज : दरअसल इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर और अंग्रेजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर SK शर्मा के साथ कथित तौर पर मारपीट मामले में कुलपति ने बड़ा एक्शन लिया गया है, उन्होंने कमेटी के गठन के बाद प्रोफेसर SK शर्मा को जांच अवधि तक HOD पद से हटा दिया है, प्रो. SK शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके ही डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर ने उनके चेंबर में घुसकर उनको बुरी तरह मारा–पीटा था उनके सिर में गहरी चोट आई थी आपको बता दें 25 मार्च 2025 को प्रोफेसर एसके शर्मा कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अंग्रेजी विभाग में अवकाश को लेकर विभाग के ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुमार पराग ने उनके साथ मारपीट की. जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई थी. विभाग के अन्य टीचर्स और छात्रों ने प्रो. एसके शर्मा को इलाज के लिए पहले टीबी सप्रू अस्पताल (बेली) और फिर बाद में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया था, वहीं दूसरी ओर डॉ. कुमार पराग का कहना है कि वह उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के गोपनीय कार्य के लिए चार दिन की छुट्टी लेकर उत्तराखंड गए थे उनकी छुट्टी के आवेदन पर विभागाध्यक्ष प्रो. एसके शर्मा ने उन्हें अपने चेंबर में बुलाया था असहमत होने पर गालियां दी गईं. विरोध करने पर हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया, शर्ट फाड़ दी और हत्या के इरादे से गर्दन दबाने लगे घटना के बाद विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया. उसके बाद बेली अस्पताल गया वहां प्रोफेसर के उकसाने पर आधा दर्जन लोगों ने उन पर हमला कर दिया. अस्पताल का पर्चा भी फाड़ दिया, 112 नंबर को कॉल करने पर पुलिस के पहुंचने के बाद उन्होंने एक निजी अस्पताल में हमारा इलाज कराया मारपटी में मेरी उंगली में फ्रैक्चर है और घुटने व कोहनी में भी छोट आई है, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर जया कपूर ने बताया कि विश्वविद्यालय ने तीन सदस्यीय एक आंतरिक जांच कमेटी का गठन किया है जांच कमेटी की जांच तक प्रो. सुशील कुमार शर्मा को विभागाध्यक्ष पद से हटाया गया है. जांच होने पर दोनों की कक्षाएं लेने पर कोई रोक नहीं लगाई गई है जल्द ही जांच कमेटी की रिपोर्ट आएगी, उसके बाद आगे कुलपति इस मसले पर कोई निणर्य लेंगी उधर, कर्नलगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर दी गई है, पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है. जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज होगी. मारपीट के इस मामले में छात्रों की बड़ी संख्या प्रोफेसर एसके शर्मा के समर्थन में आ गई है. चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर राकेश सिंह को छात्रों ने ज्ञापन सोपा है. इस ज्ञापन में कहा गया है कि प्रोफेसर एसके शर्मा 35 साल से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सेवाएं दे रहे हैं. उनकी छवि पर कोई दाग नहीं लगा है. इतने सीनियर प्रोफेसर के साथ मारपीट जैसी घटना घोर निंदनीय है. कहा है कि एसोसिएट प्रोफेसर कुमार पराग के खिलाफ पहले भी छात्रों और शिक्षकों की कई शिकायतें आ चुकी है उन्होंने कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया है उनको भड़काने का काम किया है. उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए, वहीं उधर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता हरिओम त्रिपाठी ने विजिटर नॉमिनी को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को इतिहास की सबसे दुखद घटना हुई है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य व सीनियर मोस्ट प्रोफेसर प्रोफेसर एसके शर्मा के साथ मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण है यह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इतिहास में काला अध्याय हैTags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन