Thu 29 Oct 2026

ब्रेकिंग

रकम मांगने पर टालमटोल

एक लाख का नुकसान

फार्मर रजिस्ट्री,PM आदर्श ग्राम योजना,गड्ढामुक्त सड़क अभियान,संचारी रोग नियंत्रण समेत कर-करेत्तर राजस्व वसूली के निर्देश

फिर मददगार बने अंकित सिंह परिहार

मात्र 2,दिन हुआ कार्य,तारीख पर तारीख बढ़ने से यातायात ठप,राहगीरों-दुकानदारों समेत स्कूली बच्चों को हो रही खासा परेशानी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मण्डलायुक्त ने मण्डलीय समीक्षा बैठक में दिए धान खरीद : फार्मर रजिस्ट्री,PM आदर्श ग्राम योजना,गड्ढामुक्त सड़क अभियान,संचारी रोग नियंत्रण समेत कर-करेत्तर राजस्व वसूली के निर्देश

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Oct 29, 2026
Post views : 43

बरेली : विकास भवन सभागार में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में धान खरीद,फार्मर रजिस्ट्री,प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना,छात्रवृत्ति वितरण,गड्ढामुक्त सड़क अभियान,प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना,पशुपालन,संचारी रोग नियंत्रण समेत निर्माण कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा की गई।

बैठक में मण्डलायुक्त शम्भू कुमार ने निर्देश दिए कि सभी धान क्रय केंद्रों पर खरीद सुनिश्चित करने के साथ फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के अधिनिश्तों को निर्देश दिए। इसके अलावा सड़क मरम्मत एवं रोड रेस्टोरेशन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयँबद्ध पूर्ण करने,गौवंशों को ठंड से बचाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं चाक चौबंध करने तथा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त,अपूर्ण हैंडओवर वाले निर्माण कार्यों की औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने समेत राजस्व वसूली में तेजी लाने और अवैध शराब एवं ओवररेटिंग के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैँ।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयँबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में बरेली-बदायूं,पीलीभीत और शाहजहांपुर के जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन