Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: आमजन परेशानः सड़क किनारे अवैध रूप से चल रहीं मीट की दुकानें, प्रशासन नहीं कर पा रहा कोई कार्रवाई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Apr 21, 2025
Post views : 85

किला चौकी क्षेत्र में घरों से बिक रहा भैंस का मांस

 

 

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान

उन्नाव। शहर में सड़क किनारे व धार्मिक स्थलों के आसपास अवैध तरीके से मीट की दुकानें खुली हुई है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र में दर्जनों अवैध मीट की दुकाने संचालित है। इन अवैध दुकानों के कारण आमजन और राहगीर काफी परेशान है। इनकों लेकर भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों से लेकर जिला प्रशासन ने अभी तक मोर्चा भी नहीं खोल पाए है। इसी वजह से पालिका प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू नहीं कर पाई। जबकि यूपी में योगी सरकार प्रदेश में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों पर कार्रवाई की आदेश दिए थे। लेकिन इसका असर शहर में नही दिखाई दे रहा है।

इन इलाकों में संचालित मीट की दूकानें

शहर के नगरपालिका एकल मुख्य मार्ग हाकिम टोला, ऊंटसार, कंजी, छोटा चौराहा, छिपयाना चौराहा, दरोगाबाग सहित कई कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी कर खुलेआम सड़क किनारे पर मांस बेचा जा रहा है। इन दुकानों पर मांस को बिना ढके रखे जाता है, जिन पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। हैरत की बात यह है कि कुछ दुकानदार अस्वस्थ बकरे और मुर्गे भी भीषण गर्मी में काट लोगों में बीमारी परोस रहे हैं। साफ-सफाई के अभाव में तेज दुर्गंध निकलती है। लोगों का कहना है कि, दुकानदार मछली व मांस के कचरे को हाकिमटोला स्थित बनी नगरपालिका मार्केट सड़क पर ही फेंक देते हैं। जिससे निकलने वाली बदबू से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो चौकी पुलिस की सांठगांठ से दादामियां चौराहा व छिपयाना चौराहा पर स्थित भैंस के मांस की दूकाने अवैध रुप से घरों से संचालित है। एसपी दीपक भूकर के कार्यभार संभालने के बाद जीरो टॉलरेंस के तहत चोरी, लूट, जुआं, मादक पदार्थ पर अंकुश तो लगा दिया है लेकिन किला चौकी क्षेत्र में घरों से बिक रहे अवैध रुप से भैंस की दूकानों पर अभी तक कार्रवाई नही हो पाई है। इधर, नगर पालिका की मानें तो दुकानदारों की ओर से मानक पूरा न किए जाने के कारण मांस की दुकानों का लाइसेंस जारी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इस समय शहर में चल रही सभी दुकानें अवैध हैं। हालात यह है कि नपा व जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की उदासीनता के कारण नगर समेत ग्रामीणांचलों में मीट और चिकन की दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। गौरतलब है कि शहर में ही करीब 20 से 30 के बीच मीट-मुर्गा की दुकानें संचालित की जा रही हैं। यह दुकानें धार्मिक स्थानों के पास संचालित हो रही हैं। जबकि दिशानिर्देश के मुताबिक किसी भी धार्मिक स्थान से 100 मीटर की दूरी पर इन्हें संचालित होना चाहिए।

[caption id="attachment_10026" align="alignnone" width="486"] नगरपालिका वन-वे हाकिम टोला स्थित नवनिर्मित नपा मार्केट पर खुली मीट की दूकान[/caption]

मीट की दुकान पर लगने वाली भीड़ से लगता है जाम

क्षेत्रवासियों का कहना है कि शाम के समय नपा रोड से छोटा चौराहा जाने वाले वन-वे मुख्य मार्ग स्थित नगरपालिका की नवनिर्मित मार्केट के मुख्य गेट पर ही में संचालित मीट की दुकान पर मीट खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। मीट खरीदने लाने वाले लोग बाइकों को इधर-उधर खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम लग जाता है। शाम के समय ही बाजार में लोग खरीदारी करने निकलते हैं और उसी समय मीट की दुकान भीड़ पड़ती है। हैरत की बात है कि इन दूकानों के पास ही दादामियां मज़ार मस्जिद, गुरुद्वारा व सरकारी स्कूल है इसके बावाजूद बेखौफ से मीट की दूकानें संचालित है।

पालिका चेतावनी तक सीमित

मीट मुर्गे की दूकानों से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन से लिखित शिकायत की है लेकिन अभी तक नपा की ओर से किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुयी है, इधर नपा प्रशासन अवैध मीट कि दुकानदारों को नोटिसे दे कर चेतावनी तक ही सीमित है। जिसके बाद में खुद नगर पालिका चेतावनी देकर अवैध मीट की दुकानों पर कार्रवाई करना भूल गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन