Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पड़ा भारी, 56 से ज्यादा के खिलाफ FIR दर्ज!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 17, 2025
Post views : 143

यूपी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पड़ा भारी, 56 से ज्यादा के खिलाफ FIR दर्ज!

    उत्तर प्रदेश कानपुर : दरअसल कानपुर जनपद में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बुधवार को बड़ा चौराहा से लेकर आसपास के कई स्थानों पर एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया था, कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन को लेकर कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी, बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने पर गुरुवार को कानपुर के कोतवाली में 57 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, कोतवाली के SI सौरभ सिंह की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है, मुकदमों की पुष्टि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की है, पवन गुप्ता का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी FIR होने से घबराए नहीं हैं. वह लगातार सरकार के प्रति विरोध जताते हुए अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना था कि नेशनल हेराल्ड केस मामले को लेकर जिस तरीके से केंद्र सरकार ने कदम उठाया है, उससे सभी नाराज हैं. अचानक ही इस मामले को लेकर गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जिससे कांग्रेसियों में आक्रोश बढ़ गया है कोतवाली में जिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है, उनमें पूर्व विधायक समेत AICC के वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में जोरदार प्रदर्शन भी किया गया था हमारे 57 कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के खिलाफ जो कोतवाली में FIR दर्ज हुई है, उसके खिलाफ गुरुवार को अब एकजुट होकर रणनीति बनाई जाएगी कमिश्नरेट पुलिस के आला अफसररों से भी इस मामले में हम बात करेंगे, फिलहाल अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन