Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का उन्नाव आगमन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 13, 2025
Post views : 119

2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को मंत्र

सैय्यद फैज़ान शीबू रहम‍ान

उन्नाव। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का शनिवार को जनपद आगमन हुआ। उनके कार्यक्रम में पहले हेलीकॉप्टर से आने-जाने का उल्लेख था, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने सड़क मार्ग से आने का निर्णय लिया। सड़क मार्ग से जिले में प्रवेश करते ही जगह-जगह भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत को लेकर पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

बनी पुल के नीचे बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण भानू मिश्रा ने उनका स्वागत किया। सोहरामऊ में विधायक बृजेश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नवाबगंज में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने अपने आवास पर स्वागत किया। उन्नाव स्टेडियम के पास सांसद डॉ. साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विमल द्विवेदी और नीरज गुप्ता ने स्वागत किया।

अवधेश कटियार के घर पहुंचे, दी श्रद्धांजलि

स्वागत समारोहों के बाद उप मुख्यमंत्री विकास कॉलोनी स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के आवास पहुंचे। उन्होंने उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट किया और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह और जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित भी मौजूद रहे।

सिनेमा और वाटर कूलर का किया उद्घाटन

डिप्टी सीएम ने फैंटेसी मोटेल स्थित छोटू महाराज सिनेमा का उद्घाटन किया। सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने पूजन किया। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और प्रखर गुप्ता मौजूद रहे। बाद में उन्होंने सांसद साक्षी महाराज और भाजपा पदाधिकारियों के साथ पार्टी कार्यालय के पास ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता द्वारा लगवाए गए वाटर कूलर का उद्घाटन भी किया।

कार्यकर्ताओं से संवाद, कोर कमेटी बैठक

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कोर कमेटी की बैठक की। बैठक में सांसद, विधायक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

2027 चुनाव की तैयारी पर दिया जोर

जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से संवाद करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले को सपा, बसपा और कांग्रेस मुक्त करना है।

पौधारोपण और माल्यार्पण कार्यक्रम

कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री ने सांसद साक्षी महाराज, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और सदर विधायक पंकज गुप्ता के साथ भाजपा कार्यालय के पास एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इसके बाद वे सांसद साक्षी महाराज के आवास पर पहुंचे और शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन