: जिला अस्पताल की डायलिसिस मशीन खराब, निराश लौट रहे मरीज
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Sat, Apr 12, 2025
Post views : 51
जिला अस्पताल की डायलिसिस मशीन खराब, निराश लौट रहे मरीज
सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान उत्तर प्रदेश उन्नाव जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव मशीन बीते 15 दिनों से अधिक समय से खराब पड़ी हैं। इससे डायलिसिस के मरीजों को महंगे दामों में निजी अस्पतालों में डायलिसिस करवाने पड़ रहे हैं। एक ही मशीन चलने से निर्धारित समय से कई घंटे बाद मरीजों की डायलिसिस हो रही है। यूनिट इंचार्ज के मुताबिक, मशीन मरम्मत के लिए इंजीनियर को सूचना दे दी गई है। टीम लखनऊ से आएगी। बता दें कि डायलिसिस यूनिट में पांच मशीनें लगी हैं। इसमें हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव मरीजों के लिए दो मशीनें व सामान्य मरीजों के लिए तीन मशीनें हैं। डायलिसिस के लिए सामान्य मरीज व पॉजिटिव मरीज लगभग बराबर की संख्या में आते हैं। ऐसे में तीन मशीनें होने से सामान्य मरीजों की तो डायलिसिस आसानी से हो जाती है। लेकिन पॉजिटिव मरीजों की डायलिसिस के लिए दो में से एक मशीन ही चालू होने से परेशानी हो रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में आई एक महिला ने बताया कि पति का सप्ताह में एक बार डायलिसिस होना होता है। वो बीते दस दिनों से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, पर हर बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। फिर मजबूरी में उन्हें निजी अस्पताल में महंगे दामों पर डायलिसिस करवाना पड़ रहा है।जल्द मशीन को ठीक करवाया जाएगा : यूनिट प्रभारी
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन