Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सौतेली औरत ने पति के पेट में घोंपा चाकू,मुकदमा दर्जकर जाँच में जुटी पुलिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर के गांवों में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का माहौल!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Apr 19, 2025
Post views : 97

फतेहपुर के गांवों में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का माहौल!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुरः प्रदेश सरकार की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की पहल के तहत, फतेहपुर जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत में एक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन और माननीय विधायकों की प्रेरणा से यह कार्य ग्राम पंचायतों के सहयोग से वित्त आयोग की धनराशि से किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अभी तक ग्रामीण छात्रों को पढ़ाई के लिए शहरी क्षेत्रों की लाइब्रेरी में जाना पड़ता था, जिससे उन्हें समय, धन और असुविधा का सामना करना पड़ता था।   प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों के बैठने के लिए उचित डेस्क और कुर्सियों की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकि छात्र तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर सकें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ग्राम पंचायतों में छात्रों की संख्या के आधार पर 10, 15 या 20 सीटों वाली लाइब्रेरी तैयार कराई जा रही है। ये लाइब्रेरी छात्रों की उपलब्धता के अनुसार दो से तीन शिफ्टों में संचालित होंगी, जिनका संचालन पंचायत सहायक ग्राम प्रधान और सचिव के मार्गदर्शन में करेंगे। लाइब्रेरी के रखरखाव और संचालन के लिए छात्रों से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में इन लाइब्रेरियों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड बहुआ के ग्राम पंचायत महमदपुर में माननीय विधायक अयाह शाह श्री विकास गुप्ता जी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। शीघ्र ही अन्य विकास खंडों में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भी माननीय विधायकों द्वारा उद्घाटन किया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन