Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन संगठित गिरोहों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज, संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Apr 4, 2025
Post views : 184

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन संगठित गिरोहों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज, संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू!

[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250404-WA0002.mp4"][/video]   उत्तर प्रदेश फतेहपुर पुलिस ने आज जिले में संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय तीन गिरोहों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत मामले दर्ज किए हैं। इन गिरोहों पर खुलेआम सड़क पर लूट, छल व धोखाधड़ी से धन अर्जित करने और वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने इन गिरोहों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।   कोतवाली नगर पुलिस ने लूट से संबंधित एक गिरोह (IR-21/25) के सरगना सुमित सोनी पुत्र सुनिल सोनी (उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी अमौली, थाना चांदपुर) और उसके दो सदस्यों शिवम पुत्र अनिल (उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी अमौली, थाना चांदपुर, वर्तमान पता रोटी गोदाम हाता, थाना पिलखना, कानपुर नगर) तथा दीपक पुत्र स्व० चंद्रपाल (उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी अमौली, थाना चांदपुर) के खिलाफ मु0अ0सं0 119/2025 दर्ज किया है। इस गिरोह पर लूट से संबंधित कुल 06 मामले पंजीकृत हैं।   वहीं, थाना खागा पुलिस ने लोगों से छल व धोखाधड़ी करके सामान लेने, लूट करने और लूटे हुए सामान को बेचकर अनुचित ढंग से धनोपार्जन करने वाले गिरोह (D-82/2025) के विरुद्ध मु0अ0सं0 115/2025 दर्ज किया है। इस गिरोह के सरगना कासिम अली पुत्र सत्तार अहमद (उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम करसुआ, थाना खागा) समेत सुहैल उर्फ साहिल पुत्र गुड्डू उर्फ मुस्तकीन (उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम दरियापुर, थाना हथगाँव, हाल पता ग्राम करसुआ, थाना खागा), अशोक पासवान पुत्र स्व० शिवमोहन (उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना हथगाँव), शेरखान मोहम्मद पुत्र भोला मोहम्मद (उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम करसुआ, थाना खागा), अब्दुल पुत्र कल्लन (उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम करसुआ, थाना खागा), सक्षम गुप्ता पुत्र श्री हरिनारायण गुप्ता (उम्र 20 वर्ष, निवासी सर्राफा बाजार, कस्बा व थाना खागा) और कल्लू पुत्र स्व० राजबहादुर सोनी (उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरहा, थाना हथगाँव) को नामजद किया गया है। इस गिरोह पर लूट और चोरी से संबंधित कुल 05 मामले दर्ज हैं, जबकि सक्षम गुप्ता पर 02 और कल्लू पर भी 02 मामले पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त, थाना औंग पुलिस ने जनपद फतेहपुर तथा आसपास के जनपदों में वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने और चोरी के वाहनों को बेचकर संपत्ति अर्जित करने वाले गिरोह (D-83) के विरुद्ध मु0अ0सं0 39/2025 दर्ज किया है। इस गिरोह के सरगना अंकित पुत्र सुरेश कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम लच्छीखेडा रानी ताला, थाना बकेवर) और उसके दो सदस्यों अखिलेश कुमार उर्फ अखिल पुत्र राजेन्द्र (उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी लच्छीवेडा रानी ताला, थाना बकेवर) तथा सोहित पासवान पुत्र स्व० राम नरायण (उम्र 22 वर्ष, निवासी कोटिया देवमई, थाना मलवा) के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस गिरोह के प्रत्येक सदस्य के विरुद्ध वाहन चोरी से संबंधित 02-02 मामले दर्ज हैं।   पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन तीनों गिरोहों के सदस्यों के आपराधिक इतिहास और उनके द्वारा अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई संपत्तियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में संगठित अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन