Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

हरदोई पुल पर युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पतंग दुकानों पर चली जांच

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर की गाजीपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार,पीड़ित के पिता पर कुल्हाड़ी से हमला!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, May 17, 2025
Post views : 131

फतेहपुर की गाजीपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार,पीड़ित के पिता पर कुल्हाड़ी से हमला!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव में हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 65 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र बुद्धू और 24 वर्षीय वीरेंद्र उर्फ दासू पुत्र रामप्रसाद शामिल हैं। इन दोनों को गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।   क्या था मामला?   यह मामला 14 मई 2025 की रात का है, जब खेसहन गांव निवासी जितेंद्र कुमार के पिता रामराज यादव पर कुछ ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार जब रात करीब 10 बजे अपने पिता के साथ गोबर डाल रहे थे, तभी आरोपी विवाद करने लगे। देखते ही देखते बीरे उर्फ दासू कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा और रामराज यादव के सिर पर वार कर दिया। छोटू और रामसाद ने भी डंडों से हमला किया। हमले के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।अभियुक्तों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर थाना गाजीपुर के उप निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य की अगुवाई में टीम ने इस मामले में सक्रियता दिखाई और लगातार दबिश देकर दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल रोहित यादव और अनूप शुक्ला भी शामिल रहे। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता में थी। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस टीम को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन