: ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने खुद को गोली मारकर उतारा मौत के घाट; कर्ज से परेशान था, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल्स!
THE LUCKNOW TIMES
Fri, Jun 13, 2025
Post views : 48
ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने खुद को गोली मारकर उतारा मौत के घाट; कर्ज से परेशान था, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल्स!
उत्तर प्रदेश एटा : दरअसल जनपद एटा की अवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित पोंडरी चौकी पर तैनात होमगार्ड का खून से लथपथ शव शुक्रवार को मिला, होमगार्ड सर्वेंद्र पाल सिंह (45 वर्ष) पुत्र मूलचंद का शव चौकी पर पाया गया, जलेसर क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह चौकी इंचार्ज मॉर्निंग वॉक से लौटे, तो उनको होमगार्ड कहीं दिखायी नहीं दिया, जब वो छत पर पहुंचे, तो देखा कि वहां होमगार्ड सर्वेंद्र पाल सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था, गधेसरा निवासी होमगार्ड सर्वेंद्र पाल सिंह पिछले 20 वर्षों से सेवा दे रहा था, सूचना मिलने पर अवागढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, होमगार्ड के शव के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है, जलेसर क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि होमगार्ड पर काफी कर्ज था वह कर्ज से परेशान चल रहा था. होमगार्ड के चाचा महिपाल ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस होमगार्ड के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है, उन्होंने कहा कि होमगार्ड के मोबाइल पर किसी का लगातार कॉल आ रही था वह कर्ज चुकाने के लिए किसी को जमीन को बैनामा करने जा रहा था, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कॉल डिटेल्स निकलवाई जा रही हैं,कॉल डिटेल साफ होगा, आखिर छत पर जाकर सर्वेंद्र पाल सिंह किससे बात कर रहा थाTags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन