Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शादी में दादी ने पोते-पोती को अपने पास रोका, बेटा और बहू कार से निकले, भीषण हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 29, 2025
Post views : 80

शादी में दादी ने पोते-पोती को अपने पास रोका, बेटा और बहू कार से निकले, भीषण हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत!

    उत्तर प्रदेश झांसी : जनपद में शादी समारोह से लौट रहे सिपाही के भाई- भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई. मंगलवार सुबह हादसे में मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है, दोनों अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी कार में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि पति-पत्नी कार में ही बुरी तरह से फंस गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों की ममद से उन्हें बाहर निकाला. दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. गनीमत रही कि शादी में अनिल की मां सरस्वती ने 2 साल के पोते और 4 साल की पोती को अपने पास रोक लिया था, इससे वे दोनों इस हादसे में बच गए. जानकारी के मुताबिक, झांसी के थाना मोठ के अटरिया मोड़ पर मंगलवार सुबह हादसा हुआ. बड़ागांव थाना क्षेत्र के मड़ोरा गांव निवासी अनिल कुशवाहा (30) पुत्र रघुवीर अपनी पत्नी विनीता (28) के साथ शादी में शामिल होकर कार से वापस लौट रहे थे. परिजन कल्लू कुशवाह ने बताया कि मृतक अनिल कुशवाह अपने मामा के साले की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बगोनिया खिरिया गांव गए थे, अनिल डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर थे. उन्हें मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाना था, इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ कार से घर जाने के लिए निकले थे, जैसे ही वह मोठ के अटरिया मोड़ पर पहुंचे, तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी कार टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी पति पत्नी दोनों ही कार में फंसे रह गए. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से पति-पत्नी को कार काटकर बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी गनीमत रही कि अनिल की मां सरस्वती ने उनके 2 साल के बेटे पारस और 4 साल की बेटी हर्षना को अपने पास रोक लिया था, इससे वह इस हादसे में बच गए, अनिल के पिता रघुवीर भी सीमेंट फैक्ट्री में काम किया करते थे और एक साल पहले हादसे में उनकी भी मौत हो चुकी है अनिल का छोटा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है, SP गोपीनाथ सोनी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के लिए CCTV कैमरों को देखा जा था है, CO देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि सुबह करीब 6.17 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली की मोठ थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाइवे पर ढाबे के पास एक्सीडेंट हुआ है, सूचना पर PRV और पुलिस टीम पहुंची तो देखा गया कि एक कार का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें एक दंपति पति-पत्नी फंसे हुए थे, स्थानीय लोगों और NHI के कर्मचारियों की मदद से इनको बाहर निकाला गया, एंबुलेंस से इन्हें तत्काल CHC मोठ भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया परिजन भी मौके पर पहुंचे शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन