: यूपी के मेरठ में ऑनर किलिंग, ब्वॉयफ्रेंड से बात करने पर 12वीं की छात्रा की गला दबाकर हत्या, सिर काटकर शव किननहर में फेंकी, मां-रिश्तेदार गिरफ्तार!
THE LUCKNOW TIMES
Fri, Jun 6, 2025
Post views : 69
यूपी के मेरठ में ऑनर किलिंग, ब्वॉयफ्रेंड से बात करने पर 12वीं की छात्रा की गला दबाकर हत्या, सिर काटकर शव किननहर में फेंकी, मां-रिश्तेदार गिरफ्तार!
उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल जनपद के परतापुर इलाके में एक किशोरी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह सिर कटी लाश रजबहे में ग्रामीणों ने देखी तो पुलिस को सूचना दी सलवार की जेब में मिली एक पर्ची ने मृतका की पहचान करा दी, पता चला कि लाश आस्था उर्फ तनिष्का (17) की है, जो 12वीं की छात्रा थी पुलिस जल्द ही किशोरी के घरवालों तक पहुंच गई. उनसे पूछताछ में जो जानकारी सामने आई, उसने हैरान कर दिया, पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग के कारण घरवालों ने ही किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर सिर काटकर दूसरी जगह फेंक दिया, शव कार से लाकर यहां ठिकाने लगाया गया है, फिलहाल पुलिस ने किशोरी की छात्रा की मां, दो मामा और ममेरे भाई को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है, बहादुरपुर से पूठ की ओर जाने वाले रजबहे में ग्रामीणों ने एक शव देखा, जिसका सिर गायब था, सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची पुलिस ने रजबहे और आसपास करीब एक KM तक छानबीन की लेकिन सिर नहीं मिला, इसके बाद शव मोर्चरी भेज दिया. यहां उसकी सलवार की जेब से पर्ची मिली, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था. पुलिस ने उस मोबाइल नंबर पर कॉल तो था तो वह नंगली गांव के युवक का निकला, जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं. उसने बताया कि मृत छात्रा का नाम आस्था उर्फ तनिष्का (17) है. वह दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव की रहने वाली थी और 12 में पढ़ती थी. छात्रा का उसके साथ प्रेम प्रसंग था. यह भी सामने आया कि आस्था के परिवारवाले इस प्रेम संबंध से नाखुश थे. इसके अलावा किशोरी से घरवालों का अक्सर विवाद होता था, युवक से पूछताछ के बाद पुलिस छात्रा के घर घर पहुंची. यहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि आस्था बुधवार से लापता है. पुलिस ने शक के आधार पर छात्रा की मां राकेश देवी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में मां ने ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे बेटी मोबाइल पर अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी. उसने फोन छीन लिया. मां-बेटी में हाथापाई भी हुई. फिर उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी, पुलिस की पूछताछ में मां ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने मायके महरौली फोन किया. अपने भाइयों और भतीजों को बुला लिया. वह कार से दादरी गांव पहुंचे ममेरे भाई, दो मामा ने आस्था का शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई. धारदार हथियार से छात्रा का सिर काटा. उसका धड़ परतापुर के बहादरपुर रजबहे में फेंक दिया, एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू की निशानदेही पर आस्था के कटे हुए सिर की तलाश गुरुवार देर रात तक जारी रही. एसपी सिटी, एएसपी ब्रह्मपुरी, परतापुर थाना पुलिस की टीमें कई जगहों पर जुटी रहीं पुलिस की एक टीम मोनू को साथ लेकर जानी गंग नहर में पहुंची, वहीं पुलिस ने एक कार भी बरामद की है, CCTV कैमरों में कार की आवाजाही देखी जा रही है, पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता रमेश के मोबाइल फोन की CDR निकाली है, ताकि पता चल सके कि उनकी लोकेशन कहां थी और किसने उनसे बात की है, वहीं, छात्रा के मामा के घर महरौली जाकर भी सिर की तलाश की गई, पुलिस के मुताबिक, तीन बच्चों में छात्रा सबसे बड़ी थी, छात्रा गांव सकौती के सूरजमल स्कूल में पढ़ रही थी, 1 साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर नंगली गांव निवासी युवक से हो गई, वह बीए की पढ़ाई कर रहा है, इसके बाद दोनों का मिलना शुरू हो गया, 28 मई को विकास छात्रा से मिलने उसके घर पहुंच गया, परिवार के लोगों ने दोनों को देख लिया, परिवार के लोगों ने लड़की को धमकाया कि अब इससे नहीं मिलना, मगर छात्रा नहीं मानी, इससे परिजन गुस्से में थे!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन