Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में 3 सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत, गाड़ी में आग लगाई!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 29, 2025
Post views : 146

शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में 3 सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत, गाड़ी में आग लगाई!

  उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर : दरअसल जनपद शाहजहांपुर में तीन सगे भाइयों को गोली मारने की घटना सामने आई है मामूली विवाद की वजह से एक के बाद एक तीन सगे भाइयों को गोली मार दी गई, इनमें से एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो भाइयों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है, वारदात के बाद हमलावरों ने एक गाड़ी भी फूंक दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है, पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में अजीजगंज इलाके के रहने वाले कमलेश का शेरू नामक के युवक से विवाद हो गया था, विवाद के बाद शेरू ने अपने साथियों सुमित, अंकुर, सहित आधा दर्जन लोगों को मौके पर बुला लिया और कमलेश की पिटाई शुरू कर दी इसके बाद उन लोगों ने कमलेश को गोली मार दी, यह खबर मिलते ही कमलेश के दो भाई अखिलेश और जितेंद्र भी मौके पर पहुंच गए, बदमाशों ने उन दोनों को भी गोली मार दी, इसके बाद हमलावरों ने एक गाड़ी में भी आग लगा दी आननफानन में सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, एक घायल की हो गई, जबकि दो भाई खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, शहर के बीचो बीच में हुई तीन भाइयों को गोली मारने की घटना से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, परिजन सुमित का कहना है कि शेरू ने घर से तमंचा निकालकर गोली मार दी है इसके बाद जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो टेंपो में आग लगा दी वहीं, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी का कहना है कि जानकारी मिली है, कि एक ही जाति के तीन व्यक्ति हैं, उनकी उन्हीं के परिवारी तीन व्यक्ति, जो उनके पड़ोसी भी हैं, ने गोली मार दी है, फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन