Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में बड़ा हादसा, कार-ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 4 की मौत, 2 बच्चों समेत 3 गम्भीर रूप से घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jun 2, 2025
Post views : 53

यूपी में बड़ा हादसा, कार-ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 4 की मौत, 2 बच्चों समेत 3 गम्भीर रूप से घायल!

    उत्तर प्रदेश बाराबंकी : दरअसल जनपद बाराबंकी में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया, भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों ने अपनी जान गवा दी, हादसे में 2 बच्चों समेत 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए, हादसा सोमवार की सुबह उस वक्त हुआ जब कार सवार लोग लखनऊ से गोंडा जा रहे थे बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच हाईवे पर गनेशपुर में गुप्ता ढाबा के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए बताते चलें कि कार सवार लोग सोमवार सुबह गोंडा जा रहे थे अभी ये लोग रामनगर थाना क्षेत्र के गनेशपुर के पास लखनऊ-बहराइच हाईवे पर गुप्ता ढाबा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया कार सवार लोग इसमें फंस गए चीख पुकार मच गई, आनन फानन आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और कार सवार लोगों को निकाला. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 2 बच्चों समेत 3 लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार गोंडा के मालवी नगर चौक बाजार निवासी राजवीर उर्फ सुधीर पुत्र शंकर कुशवाहा अपने परिवार और गोंडा के ही नगर कोतवाली के खिराभा निवासी रिश्तेदार रमाशंकर के परिवार के साथ पत्नी शांति के भाई की सगाई में शामिल होने कानपुर गए थे, जहां से सुधीर कार से परिवार के साथ वापस लौट रहे थे, उनके साथ कार में उनकी पत्नी शांति, 7 वर्षीय बेटी अन्वी और रिश्तेदार रमाशंकर, रमाशंकर की पत्नी पूजा मौर्या, रमाशंकर का 09 वर्षीय बेटा अक्षय सवार थे कार को गोण्डा के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी अयान कुरैशी ड्राइव कर रहा था, हादसे में मरने वालों की शिनाख्त राजवीर उर्फ सुधीर मौर्या, उनकी पत्नी शांति, रमाशंकर और कार चालक अयान कुरेशी के रूप में की गई है, जबकि रमाशंकर की पत्नी 40 वर्षीय पूजा मौर्या, रमाशंकर का पुत्र अक्षय और सुधीर की बेटी अन्वी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है, एडिशनल SP विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है जबकि 3 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है, दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया, ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन